Advertisment

Periods Health: 5 संकेत जो बताते हैं कि आपके पीरियड्स स्वस्थ हैं

हेल्थी पीरियड्स में महिला का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है, उनका वजन सामान्य होता है और कोई दर्द या अन्य समस्याएं नहीं होतीं। इससे महिला का जीवन भी स्वस्थ और सुखमय बनता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Periods Health(freepik)

(Image Source: freepik)

What Is Healthy Periods: पीरियड्स का आना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण इशारा होता है। यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य का प्रतीक होता है और उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी पता लगाने में मदद करता है। जिन महिलाओं के पीरियड्स रेगुलर होते है वह इस बात का संकेत हैं कि महिला के हार्मोनल लेवल और उनके शारीरिक क्रियाओं में बैलेंस है, जो उनकी सेहत की अच्छी देखभाल का संकेत होता है।

Advertisment

 Periods Health: 5 संकेत जो बताते हैं कि आपके पीरियड्स स्वस्थ हैं

1. पीरियड का सही समय पर होना

यदि महिलाओं का पीरियड समय पर आता है, तो यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य का एक संकेत है कि उनके हार्मोन्स संतुलित हैं और उनकी शारीरिक प्रक्रियाएं सही रूप से काम कर रही हैं। आमतौर पर पीरियड 21 से 35 दिनों के बीच में आता है और यह एक अच्छा माना जाता है। इस अवधि में पीरियड्स का आना एक नॉर्मल अवस्था होती है। यदि किसी महिला का पीरियड्स का आना इस अवधि के बीच होता है, तो यह उसके शारीरिक स्वास्थ्य का अच्छा संकेत होता है।

Advertisment

2. नॉर्मल ब्लीडिंग

ब्लीडिंग की मात्रा आमतौर पर महिला की स्वास्थ्य, हार्मोनल स्तर और पीरियड्स के अन्य तत्वों पर निर्भर करती है। पीरियड्स में सामान्य मात्रा में ब्लीडिंग होना महिलाओं के लिए सही माना जाता है। इसका मतलब है कि ब्लीडिंग न ज्यादा हो और न ही बहुत कम। सही मात्रा की ब्लीडिंग उनके शारीरिक स्वास्थ्य का संकेत होती है और इससे हार्मोनल स्तर और पीरियड्स के अन्य तत्वों का संतुलन भी बना रहता है। 

3. नॉर्मल पेन

Advertisment

पीरियड्स के समय पेन होना काफी सामान्य होता है, जो आमतौर पर पेट के निचले हिस्से में महसूस होता है। यह दर्द महिलाओं के गर्भाशय से गन्दा खून निकलने के कारण होता है। हार्मोनल परिवर्तन भी इस दर्द को कभी- कभी बढ़ा सकते हैं लेकिन यह एक सामान्य अवस्था हो सकती है। जिन महिलाओं में यह दर्द नॉर्मल रहता है उनके लिए यह एक अच्छे पीरियड के संकेत होते है।

4. पीरियड के लक्षण दिखना

कुछ महिलाएं पीरियड्स के आने से कुछ दिन पहले उसके लक्षणों को महसूस करती हैं, जोकि अच्छे माने जाते हैं जैसे-

Advertisment

1. मामूली पेट में दर्द 

2. पेट, पीठ, पसीना में सुजन

3. थकान या थकावट

4. चिड़चिड़ापन या चिढ़ापन

5. पेट की समस्याएं या पेट की गैस

6. मूड बदलना, अधिक खाने की इच्छा 

7. ब्रेस्ट में असामान्य सूजन

 

5. गंदी स्मेल न आना

पीरियड्स के दौरान गंदी बदबू की कोई समस्या न होना एक अच्छे पीरियड्स का संकेत हो सकता है। पीरियड्स के समय कुछ महिलाओं को अप्रिय गंध की समस्या हो सकती है, जोकि कई बार रक्तस्राव के साथ संबंधित होती है। यदि पीरियड्स के दौरान गंध की कोई समस्या नहीं होती है, तो यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Healthy Periods Periods Health पीरियड्स स्वस्थ
Advertisment