Advertisment

Urinary Tract Infections: क्या है UTI? महिलाएं कैसे करें इसके साथ डील

महिलाओं में यूटीआई यानी 'यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन' इन्फेक्शन बहुत आम समस्या है। यह समस्या किडनी, ब्लैडर यूरेथ्रा किसी भी हिस्से में हो सकता है। महिलाओं में यह समस्या गर्भावस्था, मेनोपॉज या फिर लंबे समय तक पेशाब को रोकने से हो सकती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
UTI (Pinterest)

Urinary Tract Infections(Image Credit: Pinterest)

Urinary Tract Infections: महिलाओं में यूटीआई यानी 'यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन' इन्फेक्शन बहुत आम समस्या है। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या किडनी, ब्लैडर यूरेथ्रा किसी भी हिस्से में हो सकता है। महिलाओं में यह समस्या गर्भावस्था, मेनोपॉज या फिर लंबे समय तक पेशाब को रोकने से हो सकती है। हर महिला को अपने जीवन में इस समस्या से एक बार जरूर गुजरना पड़ता है।

 महिलाएं कैसे करें इसके साथ डील

  • यूरिनरी इनफेक्शन के साथ डील करने के लिए आप दिन में खूब सारा पानी पिए। आप 6 से 8 क्लास पानी पी सकते हैं।आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतना ज्यादा पेशाब आएगा जिससे गंदे बैक्टीरिया बाहर निकलेंगे। 
  • अब आप सोचेंगे कि आगे से पीछे क्या है? खासकर महिलाएं के लिए पखाने के बाद उन्हें अपने इंटिमेट एरिया को आगे से पीछे साफ़ करना चाहिए। जब आप आगे से पीछे साफ करना शुरू करेंगे तब यह बैक्टीरिया को आपके वजाइना तक जाने से रोकेगा। 
  • महिलाएं वजाइना को साफ करने के लिए इंटिमेट स्प्रे, प्रोडक्ट्स, पाउडर्स और डाउच को जेनिटल एरिया पर इस्तेमाल करती हैं। इससे 'यूरिनरी इनफेक्शन' होने का खतरा रह सकता है। वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग पार्ट है। इसे अपनी सफाई के लिए किसी प्रोडक्ट की जरुरत नहीं पड़ती है। इसे बार-बार मत धोएं और सिर्फ पानी से ही इसकी सफाई करें। 
  • कुछ लोग सेक्स के बाद भी पेशाब नहीं करते हैं। यह भी एक यूरिनरी इनफेक्शन का कारण बन सकता है। महिलाएं हमेशा इंटिमेट होने के बाद पेशाब जरूर करें। इससे आपके बैक्टीरिया बाहर निकल जाएंगे। आपको बाथरूम जाने के लिए महसूस हो तो अवश्य जाएं। इससे भी खतरा बढ़ सकता है। 
  • इंटिमेट पार्ट्स को 'हाइजीन रखना' बहुत जरूरी है। इसलिए आप रोजाना स्नान करें और अपनी अंडरवियर 24 घंटे से ज्यादा मत पहनें। अगर आप खुद के प्राइवेट पार्ट की सफाई नहीं करते हैं इससे बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही कॉटन की अंडरवियर पहनें। इससे वजाइना के आसपास कम नमी पैदा होगी और हवा आसानी से आर-पार जा सकती है। 
  • जितना हो सके 'एंटीबायोटिक' को अवॉइड कीजिए। इससे आपको डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती है। यह आपके पार्ट्स में बैक्टीरिया को इंटर कर सकते हैं। इसके साथ ही एंटीबायोटिक बुरे बैक्टीरिया के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देते हैं जिससे हम इन्फेक्शन के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। 
  • 'बर्थ कंट्रोल पिल्स' लेने से भी आपको यूटीआई इंफेक्शन  हो सकता है। इसलिए जब भी आप किसी प्रकार के बर्थ कंट्रोल पिल लेने का सोचें। इससे पहले अपने हेल्थ केयर प्रोवाइडर के साथ जरूर संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 
UTI Urinary Tract Infections
Advertisment