/hindi/media/media_files/2025/02/08/TwL4LePaLBdn9UP9kxbz.png)
file image
आज के समय में हो रहे बदलाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी के कारण महिलाओं में यीस्ट इन्फेक्शन की समस्या बहुत देखी जाती है। महिलाएं इससे परेशानी का सामना ही नहीं करती बल्कि अपनी दैनिक क्रियाओ में भी अड़चन महसूस करती हैं। भारत में 90% महिलाएं यीस्ट इन्फेक्शन की समस्या से ग्रस्त है।
यीस्ट इन्फेक्शन(yeast infection) एक सामान्य लेकिन असहज फंगल संक्रमण है,जो vagina को प्रभावित करता हैं। इसे Vaginal Candidiasis के नाम से जान जाता है। यह संक्रमण candida albicans के अत्यधिक विकास से होता हैं। समान्यतः यह फंगस वजाइना मे मौजूद रहता हैं, यह उसका संतुलन बनाए रखने मे मदद करता हैं। लेकिन इसके अत्यधिक विकास से समस्या उत्पन्न हो सकती हैं और यह यीस्ट इन्फेक्शन मे बदल सकता है।
इसको लक्षणों को समझने का प्रयास करे:
Yeast Infection क्या है? जानें क्या हैं लक्षण
1. वजाइना में खुजली और जलन
यीस्ट इन्फेक्शन यूँ तो आम सी दिखने वाली समस्या हैं लेकिन इसके लगातार रहने से नींद में परेशानी और बेचैनी रहती है। यह यीस्ट इन्फेक्शन का शुरुआती लक्षण होता है, जब भी किसी प्रकार का स्पर्श होता हैं यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।
2. थिक और White discharge
यीस्ट इंफेक्शन में Female white discharge गाढ़ा होता हैं और यीस्ट जैसी गंध भी देता हैं, यह डिस्चार्ज कम्फर्ट को खराब करता हैं और महिलाओं को असहज करता हैं।
3. यूरिन पास करते समय जलन और दर्द
महिलाओं को यूरिन पास करते समय वजाइना के आसपास सूजन के कारण जलन का सामना करना पड़ता है।
4. Intercourse के दौरान दर्द या जलन
वजाइना के चारों तरफ सूजन के कारण जब भी महिलाएं physical intimate होती हैं तो दर्द और परेशानी का अनुभव करती है। यह उनके मानसिक तनाव भी पैदा करता हैं और उन्हे असहज महसूस करवाता है।
5. वजाइना का लाल और सूजन का होना
vagina के बाहरी हिस्से पर सूजन और लालिमा दिखाई देती हैं। यह लक्षण की गंभीरता को दर्शाता है। और त्वचा को संवेदनशील बनाता हैं।
6. त्वचा में कटने या रेशेज जैसा अहसास
vagina के आसपास के हिस्से मे दरारें जैसा बना हो सकता हैं जो आम गतिविधियां जैसे चलना और उठना आदि मे समस्या पैदा कर सकता हैं। ये समस्याएं ध्यान न देने पर भारी असहजता उत्पन्न कर सकती है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us