Advertisment

Panic Attack : जानें पैनिक अटैक के दौरान क्या करें

पैनिक अटैक एक ऐसी अवस्था है जहां पर एंजायटी और तनाव बहुत बढ़ जाता है और इंसान बहुत घबरा जाता है। कभी-कभी ऐसी अवस्था में सांस फूलने लगती है, अत्यधिक पसीना आता है या हाथ पैर भी ठंडे हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इस बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है।

author-image
Shruti
New Update
panic freepik

(Image Credit - Freepik)

What to do during a Panic attack : आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में तनाव होना बहुत ही आम बात हो गई है। तनाव के साथ-साथ कई और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। कभी-कभी लोग इससे जागरूक नहीं होते और इसके बारे में बात करने से भी घबराते हैं। कभी-कभी बात इतनी गंभीर हो जाती है कि इंसान को पैनिक अटैक जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। पैनिक अटैक एक ऐसी अवस्था है जहां पर एंजायटी और तनाव बहुत हद तक बढ़ जाता है और इंसान बहुत घबरा जाता है। कभी-कभी ऐसी अवस्था में सांस फूलने लगती है, अत्यधिक पसीना आता है या हाथ पैर भी ठंडे हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इस बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है। आईए जानते हैं कि पैनिक अटैक के दौरान क्या करना चाहिए

Advertisment

जानिए पैनिक अटैक के दौरान क्या करें

1. रिलैक्सिंग एक्सरसाइज

पैनिक अटैक होते समय इंसान को सबसे पहले अपने आप को रिलैक्स करने की जरूरत होती है। इस दौरान इंसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकता है। यह मन को शांत करने में बहुत मदद करती है। अपनी आंखें बंद करें और धीरे-धीरे गहराई से सांस ले। और अपना ध्यान सांसों पर केंद्रित करें। धीरे-धीरे ऐसा करने से मन शांत होता है।

Advertisment

2. मेडिटेशन

अपने  तनाव को कम करने के लिए आप मेडिटेशन भी अपना सकते हैं। यह आपके दिमाग को तुरंत शांत करने का एक बेहतरीन तरीका है। साथ ही साथ यह करने से आपको अनावश्यक घबराहट भी नहीं होगी। आप कोई मेडिटेशन ट्यूटोरियल लगाकर भी यह कर सकते हैं।

3. अपने आप को समझाएं

Advertisment

पैनिक अटैक के समय अपने मन को धीरे-धीरे समझाने की कोशिश करें। यह याद रखें कि धीरे-धीरे यह भावनाएं दूर हो जाएगी और आपको किसी भी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं होगा। धीरे-धीरे खुद को समझाएं की यह चिंता का समय जल्द खत्म हो जाएगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करें।

4. शांत जगह पे जाएं

पैनिक अटैक के समय ज्यादा शोर या साउंड आपके अटैक को बढ़ा सकता है। ऐसे में एक शांत जगह पर जाकर बैठे। आप चाहे तो उस जगह पर खुशबू वाले सेंट भी डाल सकते हैं और वहां एक रिलैक्सिंग म्यूजिक भी लगा सकते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे मन शांत होता है।

Advertisment

5. नेचर में समय बिताएं

नेचर में थोड़ा समय व्यतीत करने से भी आपका मन रिलैक्स हो सकता है। खासकर कि नेचर में एक वॉक लेने से इंसान को स्ट्रेसफुल एनवायरमेंट से राहत मिलती है। साथ ही साथ वॉक करने से भी आपका मन शांत होता है। इससे हैप्पी हारमोंस भी बढ़ते हैं और आपके मूड को इंप्रूव करने में मदद करते हैं जिससे कि आप अपने पैनिक अटैक्स में कमी महसूस करेंगे।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Panic Attack पैनिक अटैक
Advertisment