Advertisment

Multivitamins: मल्टीविटामिंस लेने से किन हेल्थ इश्यूज में होता है लाभ

हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत ही आवशयक होते हैं। इन पोषक तत्वों की जरूरत बिल्कुल वैसे होती है जैसे हमारे शरीर को ऑक्सीजन और पानी जरूरत होती है। हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो इसका असर दिखने लगता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Multivitamins(NaiDuniya)

Which Health Issues Are Benefited By Taking Multivitamins (Image Credit - NaiDuniya)

Multivitamins: हमारे शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत ही आवशयक होते हैं। इन पोषक तत्वों की जरूरत बिल्कुल वैसे होती है जैसे हमारे शरीर को ऑक्सीजन और पानी जरूरत होती है। यदि हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो इसका असर हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर दिखाई देने लगता है। हमें इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए मल्टीविटामिन्स लेने की सलाह दी जाती है। ये मलती विटामिन्स ज्यादातर फ़ूड, फल, सब्जियों और तेलों से प्यार किये जाते हैं। इसके आलावा ये हमें कुछ मेडिसिन्स के रूप में भी मिलते हैं। 

Advertisment

जानिए मल्टीविटामिन्स से लेने से क्या लाभ होते हैं

1. प्रतिबंधित आहार

कुछ ऐसे लोग जो वेजिटेरियन होते हैं और सिर्फ शाकाहारी डाइट्स का सेवन करने वाले व्यक्तियों को एडिशनल सप्लिमेंट्स की जरूरत हो सकती है, ख़ास तौर पर विटामिन बी 12,आयरन और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स के लिए जो कि सिर्फ एनिमल्स बेस्ड फूड्स में पाए जाते हैं।

Advertisment

2. न्यूट्रिएंट्स की बढ़ती ज़रूरतें

कुछ लाइफ स्टेजेस या सिचुएशंस में अधिक न्यूट्रिएंट्स की जरूरत हो सकती है। जैसे कि ,गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में न्यूट्रिएंट्स की अधिक आवश्यकता होती है और उन्हें डिलीवरी के बाद मल्टीविटामिन से लाभ हो सकता है। एथलीटों, बीमारी या सर्जरी से उबर रहे लोगों को भी न्यूट्रिएंट्स की अधिक आवश्यकता होती है।

3. पुरानी बीमारियाँ

Advertisment

कुछ पुरानी हेल्थ कंडीशंस से बॉडी में न्यूट्रिएंट्स लॉस हो जाता है ऐसी स्थिति में एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स की जरूरत हो सकती है। किसी हेल्थ केयर प्रोफेशनल से सलाह लेकर ऐसी प्रॉब्लम्स से निजात पाने के लिए आप मल्टीविटामिन सप्लिमेंट्स ले सकते हैं।

4. वयस्कों के लिए फायदेमंद 

बढ़ती उम्र के लोगों के लिए प्रॉपर न्यूट्रिएंट्स बहुत ज़रूरी है। इस अवस्था में पोषक तत्वों का अवशोषण और मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। वृद्ध वयस्कों को सिर्फ भोजन से अपनी बॉडी में पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने में प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए न्यूट्रीएंट्स की कमी को पूरा करने के लिए मल्टीविटामिन हेल्पफुल हो सकते हैं।

Advertisment

5. मेडिकल कंडीशंस में फायदेमंद

कुछ मेडिकल कंडीशंस या ट्रीटमेंट न्यूट्रीएंट्स की नीड को बढ़ा सकते हैं या उनके अब्सॉर्बसन में इंटरफेयर कर सकते हैं। जिसमें डाइबिटीज,कैंसर, किडनी से रिलेटेड बीमारियां और गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल प्रॉब्लम्स शामिल हैं। ओवरऑल ट्रीटमेंट प्लान के रूप में मल्टीविटामिन रिकमेंड की जा सकती हैं।

6. भारी मासिक धर्म में फायदेमंद 

Advertisment

पीरियड्स में हैवी ब्लड लॉस फेस करने वाली महिलाओं में आयरन की कमी का अनुभव हो सकता है। आयरन के साथ मल्टीविटामिन लेने से होने वाले एनीमिया को रोकने या ठीक करने में हेल्प हो सकती है।

7. शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद

बहुत अधिक शराब या दूसरे नशीले पदार्थों  के सेवन से भी बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। मल्टीविटामिन जरूरी न्यूट्रीएंट्स की भरपाई करने और रिकवरी में सपोर्ट करने में हेल्प कर सकते हैं।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

multivitamins vitamins लाभ मल्टीविटामिन्स
Advertisment