Health Tips: पिस्ता खाने से किस अंग को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है

पिस्ता हमारे शरीर के कई अंगों को लाभ पहुंचाता है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा यह दिल यानी हृदय को पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि कैसे पिस्ता हमारे हृदय को सेहतमंद बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है

author-image
Udisha Mandal
New Update
Which Organs Benefits The Most From Eating Pistachios

Photograph: (freepik)

Which Organs Benefits The Most From Eating Pistachios: हमारी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स किसी सुपरफूड से कम नहीं होते। इनमें पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और हमारी कई बीमारियों से रक्षा भी करते हैं। इन्हीं में से एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, पिस्ता। पिस्ता न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पिस्ता हमारे शरीर के कई अंगों को लाभ पहुंचाता है, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा यह दिल यानी हृदय को पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि कैसे पिस्ता हमारे हृदय को सेहतमंद बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

Advertisment

पिस्ता खाने से किस अंग को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है

1. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है

पिस्ता में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स शरीर में "खराब कोलेस्ट्रॉल" को कम करने और शरीर में "अच्छे कोलेस्ट्रॉल" की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना कम होती है और इसके सेवन से हृदय संबंधी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

Advertisment

2. ब्लड प्रेशर को संतुलन में बनाएं रखता है

पिस्ता में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइटोस्टेरॉल जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर हृदय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, और पिस्ता इसे प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है

Advertisment

पिस्ता में गामा-टोकोफेरॉल, ल्यूटीन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे हृदय की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। यह दिल की धमनियों को सुरक्षित बनाए रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।

4. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है

हृदय से जुड़े रोगों का एक बड़ा कारण शरीर में सूजन होता है। पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व, जैसे पॉलीफेनॉल्स, शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और आपको हृदय को सुरक्षित रखते हैं।

Advertisment

अन्य अंगों पर भी पिस्ता के क्या फायदे होते हैं

वैसे तो पिस्ता खाने से हृदय को सबसे अधिक लाभ होता है, लेकिन पिस्ता अन्य अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है जैसे- 

मस्तिष्क- इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन B6 हमारे मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Advertisment

पाचन तंत्र- पिस्ता में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह हमारे आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

त्वचा और आंखें- पिस्ता में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाने की वजह से यह हमारी त्वचा को चमकदार और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते हैं।

Organs benefits Eating Pistachios