Advertisment

Constipation In Periods: पीरियड्स के दौरान क्यों होती है कब्ज की शिकायत

पीरियड्स के समय महिलाओं को कई समस्याएं फेस करनी पड़ती है जैसे पेट दर्द, बॉडी पेन, चक्कर, उल्टी ऐसे ही एक समस्या है कब्ज की। आज इस लेख से आप यही बाते जान सकेंगे जो पीरियड्स के समय कब्ज कारण बनती है।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
periodspain.png

(Image Source- Freepik)

Constipation In Periods: पीरियड्स के समय महिलाओं को कई समस्याएं फेस करनी पड़ती है जैसे पेट दर्द, बॉडी पेन, चक्कर, उल्टी ऐसे ही एक समस्या है कब्ज की। जिसका सामना कई महिलाओं को करना पड़ता हैं। ये वैसे तो एक आम समस्या है मगर ये हर महिला को काफी परेशान कर देती है। जिससे उनका डेली रूटीन भी बिगड़ सकता है। कई रीजन है जिससे आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है आज इस लेख से आप यही बाते जान सकेंगे जो पीरियड्स के समय कब्ज कारण बनती है।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है कब्ज की शिकायत

हार्मोन इंबैलेंस

हार्मोन में उतर चढाव के वजह से कब्ज की शिकायत होती है। पीरियड्स के शुरू से ठीक पहले, शरीर में प्रोजेस्टरोन का लेवल बढ़ जाता है और ये आंतों की मूवमेंट को स्लो कर देता है वही इससे पाचन तंत्र धीमा हो जाता है और कब्ज की दिक्कत होती है।

Advertisment

जंक फ़ूड

महिलाओं को पीरियड्स के समय क्रेविंग होती है और वे अपने आप को कुछ भी खाने से चाह कर भी रोक नही पाती इस वजह से वे जंक फूड का सेवन कर लेती है और इसमें फाइबर होता नही है और फिर ये पाचन तंत्र को प्रभावित कर देता है।

तेज दर्द

Advertisment

पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द का सामना अधिकतर महिलाओं को करना पड़ता है और ये दर्द असहनीय होता है। तेज दर्द होने की स्थिति में कब्ज बन सकती है।

इरिटेंल बाउल सिंड्रोम

इसे IBS भी कहते है, ये एक गंभीर समस्या है इसमें बार–बार शौच जाने की इच्छा होती है, लेकिन जरूरत नहीं होती। इसके दौरान पेट में दर्द, गैस और अन्य समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ये कब्ज का कारण होती है।

एंडोमेट्रियोसीस

पीरियड्स के दौरान कब्ज का कारण एंडोमेट्रियोसीस हो सकता है, पीरियड्स के दौरान तेज दर्द, थकान और कब्ज इसके लक्षण है। ये एक गंभीर समस्या है और ये कब्ज का कारण बन सकती है।

Constipation In Periods
Advertisment