Pregnant Women के लिए प्रोटीन क्यों है ज़रूरी?

हैल्थ: गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत है। इसके लिए उन्हें रोजाना 75 ग्राम से 100 ग्राम तक प्रोटीन लेनी चाहिए। यह प्रोटीन आप दूध से बनी उत्पाद जैसे- दही, चीज, दूध, पनीर और अंडे को अपने डाइट में शामिल कर ले सकती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
pregnant Women (Unsplash)

( Credit Image- File Image)

Why Protein Is Important For Pregnant Women? एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देना हर महिला की ख्वाहिश होती है। जिसके लिए उन्हें इस दौरान खुद की खास देखभाल करनी बेहद जरूरी होती है। प्रेग्नेंसी में उन्हें कई पोषक तत्व की जरूरत के साथ-साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है। हालांकि प्रोटीन की जरूरत तो हर उम्र में होती है, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादातर इसकी जरूरत होती है, क्योंकि गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत है। इसके लिए उन्हें रोजाना 75 ग्राम से 100 ग्राम तक प्रोटीन लेनी चाहिए। यह प्रोटीन आप दूध से बनी उत्पाद जैसे- दही, चीज, दूध, पनीर और अंडे को अपने डाइट में शामिल कर ले सकती हैं। आप इस दौरान डॉक्टर की सलाह से प्रोटीन से जुड़ी सप्लीमेंट्स भी लेकर प्रोटीन की पूर्ति कर सकती है। 

क्यों है जरूरी गर्भवती महिलाओं के लिए प्रोटीन?

Advertisment

प्रोटीन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होते हैं, लेकिन ये कुछ कारण है जिसके लिए प्रोटीन लेना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।

1. शिशु का विकास

गर्भवती महिलाएं ध्यान से प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट में प्रोटीन का इनटेक बनाए रखें, क्योंकि यह शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है और प्लेसेंटा पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।

2. मसल्स फंक्शन में सुधार

प्रेग्नेंसी में कई मसल्स जैसे- एब्डोमिनल, पेल्विक फ्लोर, बैक मसल्स का स्वस्थ रहना आवश्यक होता है क्योंकि यह गर्भावस्था में अहम योगदान देता है। इसके बिना महिलाओं को अपने गर्भ में भ्रूण को कैरी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रोटीन का लेना जरूरी है जो कि मसल्स फंक्शन में सुधार लाता है। जिससे किसी भी महिला की प्रेग्नेंसी जर्नी आसान और सहज हो जाती है।

3. बच्चे का वजन संतुलित रखना

Advertisment

कई बच्चे जन्म लेते वक्त काफी कमजोर होते हैं। इसके पीछे की वजह गर्भावस्था में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का ना होना होता है, इसलिए प्रेग्नेंसी में प्रोटीन लेना जरूरी है ताकि बच्चे का बॉडी वेट संतुलित रहें और बच्चे स्वस्थ रहें। सही मात्रा में गर्भावस्था में प्रोटीन लेने से कई तरह के जोखिम भी कम होते हैं।

4. ऑक्सीजन सप्लाई

शरीर में सही तोर से ऑक्सीजन का सप्लाई होना जरूरी होता है। इसके लिए आपको हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है। जिसके लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन का भी होना जरूरी है। जिससे गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन का उत्पादन सही बना रहता है और ऑक्सीजन सप्लाई भी सही तौर पर होती है, जो बच्चे के ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

pregnant pregnant women protein Pregnant Woman Complete Protein eat protein