/hindi/media/media_files/X7jMI3ZiO3GPbs8clno9.png)
file image
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएँ इतनी व्यस्त रहती हैं कि वे स्वयं को समय देंना भूल ही जाती है। आज की जिंदगी मे तनाव होना आम हैं लेकिन लंबे समय तक तनाव का बना रहना आपकी मानसिक सेहत (mental health) पर गहरा असर डाल सकता है। ऐसे मे आवश्यक हैं कि आम कुछ तरीके अपनाएं जो आपको तनाव से दूर और भरपूर ऊर्जा का भी संचार करेंगे। मेडिटेशन(ध्यान) एक सरल लेकिन बहुत ही फायदेमंद तरीका हैं जिससे आप अपने काम को और अधिक ध्यान और निपुणता के साथ कर पाएंगी। लेकिन साथ ही सवाल उठता हैं की मेंटल हेल्थ के लिए मेडिटेशन ही क्यू किया जाएं ?
महिलाएं अच्छी Mental Health के लिए Meditation क्यों करें?
तो आइए जानते है:
1. भावनात्मक संतुलन और आत्म-स्वीकृति
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे अपनी भीतर की आवाज सुनना और उसे महसूस करना हमने बंद ही कर दिया है। इसलिए आवश्यक हैं कि महिलाएं समय निकालकर मेडिटेशन करे जिससे वे मन के कोने मे दबे जज़्बातों और आवाजों को सुन पाएं, ये आवाज सही निर्णय लेने मे बहुत मददगार साबित होती है। धीरे-धीरे मेडिटेशन के करने से आप स्वयं को बेहतर समझ पाएंगी जिससे आत्म-स्वीकृति का भाव भी आएगा।
2. तनाव और चिंता मे कमी
मेडिटेशन, तनाव का हार्मोन cortisol को कम करने मे बहुत मददगार साबित होता है। महिलाएं घर और बाहर हर जगह जिम्मेदारी और हर समय परफेक्ट होने के notion के कारण तनाव मे रहती हैं ऐसे मे मेडिटेशन तनाव और चिंता दोनों को कम करेंगा।
3. हॉर्मोनल संतुलन और शारीरिक स्वास्थय मे मदद
मेडिटेशन हॉर्मोनल अंसतुलन को कम करने मे अच्छा साबित होता है। PCOS,menopause और PMS के दौरान मेडिटेशन बहुत ही लाभक्करी साबित होता हैं। नींद, पाचन और तवचा को भी मेडिटेशन काफी अच्छा रखता हैं।
4. रिश्तों मे सुधार
ध्यान से प्रतिक्रिया का कारण और उसे अच्छी तरह समझने मे काफी मदद होती है, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगी और प्रतिक्रिया समय और ऊर्जा खर्च करने लायक भी हैं या नहीं यह भी आप समझ पाएंगी। जब आप सही समझने लगेगी तो आपने रिश्तों मे स्पष्टता और मजबूती भी बढ़ती है।
5. आत्मबल और निर्णय क्षमता मे निखार
मेडिटेशन महिलाओं को स्वयं मे निखार लाने मे सही साबित होता है। यह आत्मबल को बढ़ाता हैं और निर्णय क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। मेडिटेशन आपको आपके अंदर के रूप से जोड़ती हैं जिसे हम अक्सर नकारते है, ऐसे मे आवश्यक हैं कि महिलाएं थोड़ा सा समय निकालकर मेडिटेशन करे और स्वयं को हर रूप मे मजबूती दे।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us