Advertisment

Women Health: अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट से जुड़ी इन 5 समस्याओं से रहती हैं परेशान

महिलाओं के शरीर में अनेक तरह की समस्याएं होती हैं जो पुरुषों के शरीर से अलग होती हैं। अक्सर कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो बहुत ज़्यादा परेशान कर देती हैं खासकर ब्रेस्ट से जुड़ी हुई आइये जानें ब्रेस्ट से जुड़ी वो 5 समस्याएं जिनसे महिलाएं रहती हैं परेशान-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
Breast related problems

Image Credit- Freepik

Women Are Often Troubled By These 5 Problems Related To Breasts: महिलाओं के शरीर में अनेक तरह की समस्याएं होती हैं जो पुरुषों के शरीर से अलग होती हैं। अक्सर महिलाओं की समस्याओं को सिर्फ उनके पीरियड्स से जोड़ा जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन, जैसे कि प्रेगनेंसी, मेनोपॉज या पीरियड्स के समय उतार-चढ़ाव आदि, इन समस्याओं के मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, महिलाओं की शारीरिक बनावट, जैसे कि ब्रेस्ट साइज, हाइट और वजन इत्यादि, भी उन्हें कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो बहुत ज़्यादा परेशान कर देती हैं खासकर ब्रेस्ट से जुड़ी हुई आइये जानें ब्रेस्ट से जुड़ी वो 5 समस्याएं जिनसे महिलाएं रहती हैं परेशान।

Advertisment

अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट से जुड़ी इन 5 समस्याओं से रहती हैं परेशान

ब्रेस्टफीडिंग

ब्रेस्टफीडिंग में समस्याएं होना सामान्य है और बहुत सारी महिलाएं इससे गुजर सकती हैं। ऐसा ज्यादातर वे महिलाएं अनुभव करती हैं जिन्होंने IVF या अन्य तकनीकों की सहायता ली होती है ताकि वे गर्भावस्था में आ सकें। इसके अतिरिक्त, ब्रेस्ट में किसी गांठ या अन्य समस्या को महिलाओं के लिए भयानक माना जाता है। यदि आपको ऐसी किसी भी समस्या का अनुभव हो, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Advertisment

निप्पल से लीकेज

निप्पल से होने वाला लीकेज अलग-अलग कारणों से हो सकता है, जैसे कि स्किन इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव, जख्म या लैक्टेशन। लेकिन अगर लीकेज में खून हो या दर्द हो, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। निप्पल्स की और भी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि उल्टाव, गड्ढा या असामान्य बढ़ाव। ये समस्याएं प्रेगनेंसी के दौरान या ब्रेस्टफीडिंग बंद करने पर भी हो सकती हैं।

निप्पल्स में खुजली

Advertisment

निप्पल्स में खुजली कई कारणों से हो सकती है। अक्सर ड्राई स्किन के कारण निप्पल्स फट जाते हैं और इससे खुजली होती है। निप्पल्स के आस-पास की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। कई बार, किसी दवा को खाने से एलर्जी हो सकती है जिससे निप्पल्स में यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा, इंफेक्शन भी निप्पल्स में खुजली का कारण बन सकता है।

ब्रेस्ट इन्फेक्शन

ब्रेस्ट इन्फेक्शन ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित नहीं है, लेकिन इसे जल्दी से ठीक करना ज़रूरी है। अगर आपके निप्पल्स में सूजन या संक्रमण के लक्षण दिखाई दे, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। जब ब्रेस्ट की नसों में रुकावट होती है, तो इसे डक्ट एक्टेसिया कहा जाता है। इस समय ब्रेस्ट से कुछ तरह का डिस्चार्ज भी हो सकता है। निप्पल से पीले, हरे या भूरे रंग का तरल पदार्थ आने लगता है। इस स्थिति में देरी न करें।

Advertisment

हार्मोनल परिवर्तन

हार्मोनल परिवर्तन के कारण कई महिलाओं को अपने शरीर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। कभी-कभी स्किन खिल जाती है और कभी दाने हो जाते हैं। इसी प्रकार के परिवर्तन ब्रेस्ट में भी हो सकते हैं। हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट में कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे ब्रेस्ट में दर्द, गांठ, सूजन, अनचाही लैक्टेशन (दूध का आना), निप्पल में खुजली या जलन और ब्रेस्ट की स्किन में लचीलापन आना।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

IVF प्रेगनेंसी पीरियड्स मेनोपॉज ब्रेस्टफीडिंग निप्पल ब्रेस्ट इन्फेक्शन
Advertisment