10 ऐसी Normal Things जिनके लिए महिलाएं शर्म मानती हैं

महिलाओं से जुड़ी बहुत सारी बातों को लेकर स्टिग्मा और शेम है। इसके साथ ही यह बातें नार्मल है लेकिन सोशल स्ट्रक्चर में इन बातों के लिए महिलाओं को बुरा महसूस करवाया जाता है। उन्हें खुलकर अपनी चॉइस को फॉलो नहीं करने दिया जाता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
shame

(Image Credit: Freepik)

10 Nomral Things Women Are Embarrassed Of: महिलाओं से जुड़ी बहुत सारी बातों को लेकर स्टिग्मा और शेम है। इसके साथ ही यह बातें नार्मल है लेकिन सोशल स्ट्रक्चर में इन बातों के लिए महिलाओं को बुरा महसूस करवाया जाता है। उन्हें खुलकर अपनी चॉइस को फॉलो नहीं करने दिया जाता है। इसके साथ ही इस पर बात को लेकर भी काफी रोक है। आइये जानते हैं ऐसी 10 चीजें जो नार्मल है लेकिन महिलाएं शर्म मानती हैं-

Advertisment

10 ऐसी Normal Things जिनके लिए महिलाएं शर्म मानती हैं

Body Hair

महिलाओं के शरीर पर जो हेयर दिखाई देते हैं उनके लिए वह हमेशा ही शर्मिंदा महसूस करती हैं जैसे लेग्स, हैंड, चिन और अपर लिप्स। आप सबको यह जानना बहुत जरूरी है कि यह एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है। जब एक लड़की प्यूबर्टी पर पहुंचती है उसके मेल और फीमेल हार्मोन दोनों ही बढ़ जाते हैं। हार्मोन बढ़ने की वजह से बॉडी हेयर बढ़ जाते हैं। यह पूर्ण रूप से फिजियोलॉजिकल प्रक्रिया है। बॉडी हेयर रिमूव करना है या नहीं यह पूर्ण रूप से आपकी पसंद है। किसी के प्रेशर के नीचे आकर इन्हें रिमूव करना बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको वह करना चाहिए जिसमें आप कंफर्टेबल है। 

Having Darker Skin In Some Part Of The Area

हमारे बॉडी के कुछ हिस्सों का डार्क हो जाना भी एक हार्मोनल प्रक्रिया है। बॉडी के कुछ हिस्सों में हाइपरपिगमेंटेशन हो जाता है जिसका कारण प्यूबर्टी के बाद हार्मोनल प्रभाव है। यह एक नॉर्मल चीज है। इसे आपको ब्लीच या फिर लाइट करने की जरूरत नहीं है। 

Vaginal Scent

बहुत सारी मार्केटिंग एड्स में यह दिखाया जाता है की सेंट पैड्स और प्रोडक्ट्स मिलते हैं जो आपके वल्वा और वजाइना में अच्छी खुशबू देते हैं। यह नॉर्मल नहीं है। आपकी बॉडी में से मस्की सेंट की स्मेल आती रहती है खास करके जब  वजाइना की बात होती है। अगर आपकी वजाइना में से नॉर्मल स्मेल आ रही है तो यह एक फिजियोलॉजिकल प्रक्रिया है। इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

Advertisment

Discoloration Of Underwear

आपने यह बात नोटिस की होगी के अंडरवियर को तीन-चार महीने इस्तेमाल करने के बाद उसके बिल्कुल सेंटर में कुछ दाग लग जाते हैं। अगर वह वाइट कलर का है तो वह ब्राउन हो जाता है और डार्क कलर का होने पर व्हाइट स्टेन लग जाते हैं। आपके वजाइना का पीएच लेवल एसिडिक होता है जिस कारण ऐसा हो जाता है। यह कंपलीटली नॉर्मल है। ऐसा मत सोचिए कि वजाइना में से डर्टी डिस्चार्ज निकल रहा है जिस कारण आपकी अंडरवियर का कलर चेंज हो रहा है। 

Nipple Hair

बहुत सारी महिलाओं को यह शिकायत रहती है कि उनके निप्पल के आसपास बहुत मोटे बाल होते हैं खास तौर पर जब पीरियड्स आने होते हैं। यह हेयर ज्यादा ग्रो करना शुरू कर देते हैं। यह हार्मोनल प्रभाव है। 

Stretch Marks

पुबर्टी के दौरान भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं और यह बिल्कुल नॉर्मल है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी के और डिलीवरी के बाद भी स्ट्रेच मार्क्स होना बिल्कुल नॉर्मल और आम बात है। 

Advertisment

Active Bowel Movement

पीरियड्स के दौरान लूज मोशन महसूस होना या फिर पेट खराब हो जाना बिल्कुल नॉर्मल है क्योंकि इस दौरान प्रोजेस्टेरोन जो एक हार्मोन है इसके कारण होता है। इस दौरान बॉडी के मसल काफी रिलेक्स हो जाते हैं। 

Different Shapes Of Breast

अगर आपके दोनों ब्रेस्ट का साइज़ अलग है यह बिल्कुल नॉर्मल है। ऐसी कोई महिला नहीं है जिसके दोनों ब्रेस्ट एक जैसे हैं। यह भी बिल्कुल नॉर्मल है। जब तक आप सर्जरी नहीं करवाते हैं तब तक आपके दोनों ब्रेस्ट का साइज़ अलग ही रहता है लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं होती है। यह आपकी चॉइस है। 

Shame About Period Products

हर महिला को पीरियड्स आते हैं और यह बिल्कुल नॉर्मल थिंग है। इसलिए महिलाओं को पीरियड प्रोडक्ट्स को लेकर इतनी शेम महसूस करने की जरूरत नहीं है कि आप उन्हें न्यूजपेपर या फिर ब्लैक पॉलिथीन में रेप करके खरीदे। हर महिला को पीरियड आते हैं और इसमें आपको शर्मिंदा महसूस करने की जरूरत नहीं है 

Advertisment

Desire Of Sex

महिलाओं को अपनी शारीरिक जरूरत के बारे में बात करने के लिए कभी उत्साहित नहीं किया जाता है। हर इंसान चाहे वह मेल है या फीमेल उसके अंदर सेक्स को लेकर इच्छा होती है। यह सब आपके हार्मोन से जुड़ा हुआ है। 

Nomral Normal Things Embarrassed