Advertisment

क्या आपकी नौकरी आपके मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है?

वर्कप्लेस माहौल का आपकी मेंटल हेल्थ के उपर बहुत असर पड़ता है। यह सिर्फ पुरषों को नहीं बल्कि महिलाओं को भी प्रभावित करता है। वर्कप्लेस हमारे दूसरे घर की तरह होता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update

Shocking Truth About Toxic Work Environment and Stress: वर्कप्लेस माहौल का आपकी मेंटल हेल्थ के उपर बहुत असर पड़ता है। यह सिर्फ पुरषों को नहीं बल्कि महिलाओं को भी प्रभावित करता है। वर्कप्लेस हमारे दूसरे घर की तरह होता है। अगर वहां पर हमें सपोर्टिव लोगों का सहारा नहीं मिलेगा तो इससे हमारी मेंटल हेल्थ बहुत ज्यादा प्रभावित होने लग जाएगी। आज भी बहुत सारे लोग टॉक्सिक वर्कप्लेस माहौल में काम कर रहे हैं। अभी भी वर्कप्लेस में मेंटल हेल्थ को इतना सीरियसली नहीं लिया जाता है चाहे इसके बारे में बात होनी शुरू हो गई है लेकिन जमीनी स्तर पर इतना काम नहीं होता है। आज हम जानेंगे कि कैसे टॉक्सिक वर्कप्लेस से आपके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है-

Advertisment

क्या आपकी नौकरी आपके मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है?

अगर आप ध्यान दें तो हम अपना बहुत सारा समय वर्कप्लेस पर व्यतीत करते हैं और उस माहौल के अपने चैलेंज होते हैं। अगर आपके पास ऐसा बॉस नहीं है जिसके साथ आप मिलजुल कर रह सकें, आपके साथ काम करने वाले भी टॉक्सिक हैं और माहौल भी सपोर्टिव नहीं है तो इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ के उपर जरूर होगा। इसके साथ ही जब आपको डेडलाइंस के अंदर काम पूरा करना होता है, आपके ऑफिस में बहुत ज्यादा कंपटीशन होता है, आपको हमेशा ही दूसरों से बेहतर बनने की कोशिश करनी पड़ती है और आपको हमेशा ही आपकी परफॉर्मेंस के हिसाब से इवेलुएट किया जाता है तो इसका बहुत ज्यादा असर आपकी मेंटल हेल्थ के ऊपर पड़ता है।

पहले मेंटल हेल्थ के बारे में वर्कप्लेस पर कोई बातचीत नहीं होती थी लेकिन अचानक से लोगों ने वैलनेस के बारे में बात करनी शुरू की जैसे वैलनेस में योग, जूस बार और इसके साथ फिजिकल बदलाव भी किए गए ताकि उनका मूड बेहतर हो सके। अब जाकर आर्गेनाइजेशन को इस बात की समझ आई है कि मेंटल हेल्थ फिजिकल हेल्थ वेलनेस से बहुत ज्यादा अलग है। 

Advertisment

महिलाओं के लिए मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि उनके लिए रोल बैलेंस करना बहुत मुश्किल हो जाता है। उन्हें अगर ऑफिस में काम करना पड़ता है तो घर में भी उनकी जिम्मेदारियां होती हैं। महिलाओं को जेंडर रोल के हिसाब से काम करना पड़ता है। उनकी बॉडी में बहुत सारी चेंजेज होते हैं। महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती हैं, उन्हें पीरियड्स होते हैं और प्रेगनेंसी का सामना करती हैं। बच्चे होने के बाद दोबारा ऑफिस जाने के अपने चैलेंज होते हैं। इसके बारे में बहुत कम लोग बात करते हैं। ऐसे उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। अगर महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना शुरू हो जाए तो यह उनके लिए बहुत खूबसूरत चीज हो सकती है। इससे उनका बहुत सारा बहुत बोझ कम हो सकता है।

toxic workplace Toxic Workplace Culture Recognizing Toxic Work Environments
Advertisment