Advertisment

Richest Cities In India : जानें भारत के 5 अमीर शहरों के नाम

ब्लॉग | ट्रेवल : सबसे अमीर शहर वे हैं जो भारत के आर्थिक विकास के पहलू में सबसे अधिक योगदान करते हैं। प्रत्येक शहर को राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद में उसके योगदान के आधार पर विभेदित किया जाते है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Richest City

India Richest Cities (Image Credit : Encyclopedia Britannica / India Briefing)

Richest Cities In India: भारत में कई ऐसे शहर है जिसे अमीरो का शहर कहते हैं। अमीर शहर का मतलब है की सबसे महंगी ब्रांडेड कंपनियां, टूरिस्ट के लिए होटल्स, टूरिस्ट जगह और भी कई सारे चीज होते है उसे अमीरो का शहर कहते हैं। बहुत सारे शहर अपने सुंदरता से भी अमीर होते है। सबसे अमीर शहर वे हैं जो भारत के आर्थिक विकास के पहलू में सबसे अधिक योगदान करते हैं। प्रत्येक शहर को राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद में उसके योगदान के आधार पर विभेदित किया जाता है। आइए जानते हैं की भारत के सबसे अमीर शहर कौन-कौन से है। 

Advertisment

भारत के सबसे आमिर शहर क्या क्या हैं 

1. मुंबई 

मुंबई शहर सबसे अमीर शहर में से एक है। यह महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी भी है। मुंबई को “सपनों का शहर” कहा जाता है। सबसे अमीर बिजनेस टाइकून और लगभग हर बॉलीवुड हस्ती शहर के निवासी हैं। बॉलीवुड भारत में एक और धर्म है और लोग अपने पसंदीदा सितारों की पूजा करते हैं। लोग आते हैं और मनोरंजन में अपना पैसा लगाते हैं। यह क्षेत्र बदले में शहर और राज्य की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा हिस्सा बनाता है। लेकिन सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्की और भी बढ़े कंपनियां जो इन्वेस्ट करते हैं। इसी कारण से मुंबई सबसे अमीर शहरों में से एक है।

Advertisment

2. दिल्ली 

नई दिल्ली देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहाँ राजनीतिक केंद्र होने के नाते, दिल्ली राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और मंत्रालयों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का घर है। नई दिल्ली का बड़ा ऐतिहासिक महत्व रहा है और शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या से अर्थव्यवस्था की अच्छी खासी पूर्ति होती है। इसलिए दिल्ली भी एक आमिर शहर है।

3. कोलकाता 

Advertisment

कोलकाता सबसे बड़े महानगरों में से एक है। कोलकाता पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है। देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाला सिटी ऑफ जॉय, अनिवार्य रूप से रवींद्र नाथ टैगोर और ब्रिटिश भारत की महिमा को याद कराते है। कोलकाता अपने खाने के लिए भी जाना जाता है और कोलकाता में काई सारी कंपनियां भी हैं और जिस वजह से कोलकाता भी अमीर शहरों में से एक है।

4. बैंगलोर 

बेंगलुरु कर्नाटक राज्य की राजधानी है और भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में भी जानी जाती है। यह शहर आईटी हब होने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। इसके अलावा, उत्पादक मेट्रो नेटवर्क अच्छा राजस्व उत्पन्न करता है। इसलिए एक अच्छा सप्ताहांत पलायन के रूप में सामने आता है।

5. विशाखापत्तनम 

यह आंध्र प्रदेश राज्य में बंगाल की खाड़ी पर एक शहर है। यह शहर अपने समुद्र तटों और मंदिर के लिए जाने जाते है। इसे आमतौर पर विजाग के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के खूबसूरत समुद्र तट इसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त पर्यटन को आकर्षित करते हैं। और इसी वजह से ये शहर अमीर शहरों में से एक है।

india Richest Cities In India
Advertisment