Summer Time: गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के 10 असरदार तरीके

गर्मियों के मौसम में खुद को ठंडा रखना जरूरी है। जानिए 10 असरदार और आसान तरीके जिनसे आप गर्मी में राहत पा सकते हैं, अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

author-image
Sakshi Rai
New Update
HGFCFVGHBJN

Photograph: (Health)

10 Effective Ways to Keep Yourself Cool in Summer: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है सबकी दिनचर्या धीरे-धीरे बदलने लगती है। बाहर तेज़ धूप निकलती है, लू चलती है और हर थोड़ी देर में पसीना आने लगता है। इन सबका असर ये होता है कि इंसान थका-थका सा महसूस करता है, मूड खराब हो जाता है और काम करने का मन भी नहीं करता। खासकर जब तापमान लगातार बढ़ता है, तो शरीर पर इसका असर साफ़ दिखाई देने लगता है। ऐसे में सिर्फ ए.सी. या कूलर चलाना ही काफी नहीं होता।

Advertisment

हर घर में यही चर्चा होती है कि गर्मी से कैसे बचा जाए कोई नींबू पानी पीता है, तो कोई ठंडे पानी से नहाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और असरदार तरीके अपनाकर हम गर्मियों के मौसम को भी आरामदायक बना सकते हैं?

गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के 10 असरदार तरीके

गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है, हर घर में एक ही बात होती है – बहुत गर्मी हो रही है।  ऐसे में हम सब यही सोचते हैं कि कैसे इस गर्मी से थोड़ी राहत मिले, कुछ ऐसा किया जाए जिससे दिन थोड़ा आसान हो जाए। यहाँ कुछ आसान तरीके हैं -

Advertisment

1. दिन में खूब पानी पीते रहें
गर्मी में शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें। नारियल पानी, नींबू पानी या घर का बना शरबत भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों में तंग या भारी कपड़े पहनने से शरीर और ज्यादा गरम महसूस करता है। सूती और हल्के रंगों वाले कपड़े पहनना आरामदायक होता है।

3. दिन के सबसे गर्म समय में बाहर न निकलें
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप सबसे तेज़ होती है। इस समय घर पर रहना ही सबसे अच्छा होता है।

Advertisment

4. ठंडे पानी से नहाएँ
दिन में एक बार नहीं, अगर बहुत गर्मी लगे तो दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाने से काफी राहत मिलती है।

5. पंखे या कूलर में बर्फ की ट्रिक अपनाएँ
अगर ए.सी. नहीं है, तो पंखे के सामने एक कटोरी में बर्फ रख दीजिए। हवा ठंडी महसूस होगी।

6. खाने में हल्का और ठंडा रखें
गर्मियों में भारी, तला-भुना खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। सलाद, दही, फल और ठंडी छाछ जैसी चीज़ें खाना बेहतर होता है।

Advertisment

7. खिड़कियों पर गीला पर्दा लगाएँ
अगर घर में बहुत गर्मी हो रही है, तो खिड़की पर गीला सूती कपड़ा या तौलिया टाँग दीजिए। इससे गर्म हवा अंदर नहीं आएगी।

8. रात को सोने से पहले हाथ-पैर धोएँ
दिनभर की गर्मी के बाद सोने से पहले हाथ-पैर ठंडे पानी से धोने से शरीर थोड़ा ठंडा महसूस करता है और नींद भी अच्छी आती है।

9. मिट्टी के घड़े का पानी पिएँ
बर्फ का पानी भले ही ठंडा लगे, लेकिन घड़े का पानी शरीर को अंदर से ठंडक देता है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

Advertisment

10. घर में पौधे लगाएँ
अगर घर में थोड़ा हरियाली हो, तो गर्मी का असर थोड़ा कम होता है। पौधे न सिर्फ हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि मन को भी सुकून देते हैं।

Summer Hygiene Tips Summer Drinks Summer Diet Cooling Summer Drinks Summer