क्या ब्लैक पीरियड ब्लड सामान्य है? 5 कारण जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें

पीरियड्स के स्टार्ट या एन्ड डे में ब्लीडिंग का फ्लो स्लो हो जाता है। ऐसे में ब्लड यूटेरस में थोड़ी देर तक रुक सकता है और ऑक्सीडाइज होकरडार्क ब्राउन या ब्लैक दिखने लगता है।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
black period blood causes and when to worry

Photograph: (file)

पीरियड्स के दौरान ब्लड का कलर हर बार एक जैसा नहीं होता। कभी ये ब्राइट लाल होता है, तो कभी डार्क ब्राउन या ब्लैक दिखाई देता है। कई बार ब्लैक पीरियड ब्लड कॉमन होता है, लेकिन कुछ केसेस में ये बॉडी के अंदर चल रही किसी प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है। इसलिए कारण समझना और लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

Advertisment

क्या ब्लैक पीरियड ब्लड सामान्य है? 5 कारण जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें

पुराना जमा हुआ ब्लड 

पीरियड्स के स्टार्ट या एन्ड डे में ब्लीडिंग का फ्लो स्लो हो जाता है। ऐसे में ब्लड यूटेरस में थोड़ी देर तक रुक सकता है और ऑक्सीडाइज होकरडार्क ब्राउन या ब्लैक दिखने लगता है। अगर ये सिर्फ पीरियड्स के पहले या आखिरी दिन हो और कोई प्रॉब्लम न हो, तो ये कॉमन प्रोसेस मानी जाती है।

हार्मोनल इम्बैलेंस

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल में उतार-चढ़ाव से पीरियड्स का पैटर्न बदल सकता है। हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण फ्लो कभी हैवी तो कभी लाइट हो सकता है, जिससे ब्लड का रंग भी डार्क दिख सकता है। अगर इसके साथ इर्रेगुलर साइकिल, ज्यादा पैन या सुद्दीन वेट गेन जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

इंफेक्शन

अगर ब्लैक कलर के साथ स्ट्रांग ओडोर, इचिंग, बर्निंग या एब्नार्मल डिस्चार्ज हो, तो ये इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। बैक्टीरियल इंफेक्शन या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीसेस (STI) ऐसी सिचुएशन पैदा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करना सही नहीं है।

Advertisment

प्रेगनेंसी कम्प्लीकेशन

कभी-कभी शुरुआती मिसकैरेज या प्रेगनेंसी कम्प्लीकेशन के कारण डार्क कलर की ब्लीडिंग हो सकती है। अगर पीरियड्स लेट हैं और साथ में एब्डोमिनल पैन या हैवी ब्लीडिंग हो रही है, तो तुरंत मेडिकल जांच करवानी चाहिए। 

पीसीओएस या हेल्थ प्रॉब्लम

लीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी सिचुएशन में पीरियड्स इर्रेगुलर हो सकते हैं और ब्लड का कलर डार्क दिखाई दे सकता है। लंबे टाइम तक साइकिल में गड़बड़ी, फेसिअल हेयर ग्रो होना या एक्ने जैसे लक्षण भी साथ हो सकते हैं। ऐसे में हार्मोनल टेस्टिंग और ट्रीटमेंट जरूरी हो सकता है। ब्लैक पीरियड ब्लड कई बार कॉमन होता है, खासकर जब ये पीरियड्स के शुरुआती या आखिरी दिनों में दिखे। लेकिन अगर इसके साथ उनुसुअल पैन, ओडोर या साइकिल में लगातार गड़बड़ी हो, तो इसे लाइट्ली न लें।

पीसीओएस पीरियड