/hindi/media/media_files/ZXlYFuI1ngHTJrBsP1Uw.png)
(File Image)
EffectiveHomeRemediesForMensurationalCramps: महिलाओं के जीवन में बहुत सारे पढ़ाओ आते हैं जिनमें से एक पड़ाव पीरियड्स का होता है जो की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसकी जड़ रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी हुई है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो अक्सर कुछ शारीरिक और सुविधाओं के साथ प्रकट होती है जिनमें से एक समस्या है पीरियड्स क्रैंप्स। पीरियड के दौरान जब यूटरस की मांसपेशियां ब्लीडिंग को बाहर निकलने का काम करती है तो यह कभी-कभी अत्यधिक दर्दनाक बन जाता है। हार्मोन परिवर्तन के कारण भी पीरियड क्रैंप्स हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि हम दवाइयां का ही सेवन करें इसके कुछ घरेलू उपाय भी होते हैं। तो आईए जानते हैं पीरियड क्रैंप्स को कम करने के कुछ घरेलू उपाय।
पीरियड क्रैंप्स को कम करने के 5 घरेलू उपाय
1. गर्म पानी से सिकाई
कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान अत्यधिक दर्द का सामना करना पड़ता है जो असुविधाजनक बन जाता है। गर्म पानी के सिकाई करने से गर्भाशय की मांसपेशियां ढीली हो जाती है जिससे ऐंठन और दर्द कम होता है। अगर हम गर्म पानी की सिकाई करते हैं तो ब्लड फ्लो बढ़ता है जो सुविधा को कम करने में मदद करता है।
2. अदरक का सेवन
अदरक सेहत की बहुत सारे परेशानियों के लिए लाभकारी होता है। हालांकि पीरियड कोई परेशानी नहीं है यह नेचुरल है पर जब यह अत्यधिक बढ़ जाता है तो इसका उपचार करना जरूरी होता है। इसके उपचार के लिए अदरक एक अच्छा घरेलू नुस्खा है अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी अच्छा होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके कारण प्रोटेस्टरॉन का स्तर नियंत्रित होता है और ऐंठन कम होती है।
3. पर्याप्त नींद
नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो शरीर में होने वाले थकान और तनाव को कम करने में मदद करता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को अत्यधिक थकान महसूस होती है जिसके कारण पीरियड क्रैंप्स भी ज्यादा होते हैं। नींद हार्मोन संतुलन के लिए आवश्यक होता है जिससे दर्द नियंत्रण में रहता है। नींद की कमी के कारण तनाव बढ़ता है और दर्द की संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।
4. योग और स्ट्रेचिंग
योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है यह पीरियड के दौरान भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। योगा करने से ब्लड फ्लो सुधरता है जिससे शरीर और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसे करने से इलास्टिसिटी बढ़ती है और तनाव कम होता है जिससे दर्द से राहत मिल सकता है। पर यह जाना जरूरी है कि अत्यधिक स्ट्रेचिंग करना पीरियड में दर्दनाक भी हो सकता है।
5. हल्दी का दूध
हल्दी पीरियड की समस्या के लिए एक बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय होता है इसका सेवन महिला अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए करती हैं। हल्दी में शक्तिशाली एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है। हल्दी पेट की में गर्मी पहुंचने का काम करता है जिससे दर्द से राहत मिलती है।