Baby Health: शिशु के बेहतर विकास के लिए रोजाना करवाएं यह एक्सरसाइज

ब्लॉग: बेहतर शारीरिक विकास के लिए हर मां नवजात शिशु के शरीर की मालिश करती है, क्योंकि बड़ों की तरह बच्चों को भी फिट रखने और उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज बेहद ज़रूरी है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Baby Oil

( Credit Image: File Image)

Exercise For Baby Growth And Better Development: एक मां के लिए छोटे शिशु की देखभाल करना काफी चुनौतियों से भरा हुआ रहता हैं, क्योंकि उन्हें शिशु के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बेहतर विकास करना होता है। जिसमें बेहतर शारीरिक विकास के लिए हर मां नवजात शिशु के शरीर की मालिश करती है, क्योंकि बड़ों की तरह बच्चों को भी फिट रखने और उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज बेहद ज़रूरी है। छोटे शिशु की हड्डी काफी नाजुक होती है, इसलिए कई पेरेंट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि किस तरह का एक्सरसाइज शिशु के लिए सही रहेगा, तो बता दें कि इस दौरान उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए हल्का व्यायाम करना सही होता है।

Advertisment

शिशु के बेहतर विकास के लिए रोजाना करवाएं यह एक्सरसाइज

1. साइकलिंग 

साइकलिंग एक्सरसाइज बच्चों के डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से बच्चे का कॉलिक पैन भी कम होता है। इसके लिए आप अपने बच्चे के पैर को पकड़े और फिर उनके पैर को ही साइकल मोशन में घुमाएं।

Advertisment

2. हाथ व पैर को क्रिस क्रॉस 

हाथ व पैर को क्रिस क्रॉस करने से बच्चे की हड्डी, जॉइंट व मसल्स मजबूत होते हैं। इसके लिए आप उनके हाथों पर को बारी-बारी से क्रिस क्रॉस पोजीशन में एक्सरसाइज करवाएं।

3. हाथ को ऊपर नीचे करना 

Advertisment

बच्चे के शरीर का लचीला रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप उनके हाथों को ऊपर नीचे करते हुए एक्सरसाइज करा सकती हैं। जिससे उनके शरीर का लचीलापन बढ़ने के साथ-साथ मसल्स भी मजबूत होता है।

4. पैर रोटेशन एक्सरसाइज

पैर का रोटेशन एक्सरसाइज से बच्चे को करवट लेने में आसानी होती है। इसके लिए आप उनके पैर के दोनों घुटनों को मोड़कर एक साथ पकड़ते हुए उनकी हिप्स को दोनों साइड में घूमाएं।

Advertisment

5. नी और चेस्ट एक्सरसाइज 

शिशु के विकास के लिए आप अपने बच्चे का नी और चेस्ट एक्सरसाइज करा सकती हैं। जिससे उनकी छाती और घुटने एक्टिव रहते हैं। साथ ही आगे चलकर किसी भी प्रकार की हार्ट संबंधी समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप उनके दोनों पैरों को एक साथ मिलाकर उनके चेस्ट की ओर ले जाकर एक्सरसाइज करा सकती हैं।

6. अप्पर लिंब एक्सरसाइज 

Advertisment

अप्पर लिंब एक्सरसाइज से शिशु की ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके लिए आप शिशु के दोनों हाथ को पकड़ कर चेस्ट के सामने ला जाते हुए एक दूसरे से मिलना है, जो उनके शारीरिक विकास में सहायक होते हैं।

baby health baby Massage exercise exercises Regular Exercise baby