Stress Management: तनाव को दूर करने के लिए जानें कुछ जरूरी बातें

फ़ीचर्ड: अगर हमारी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो उसका सीधा असर हमारी नींद पर जाता है। एक रिसर्च के अनुसार 8 से 10 घंटा नींद लेना बेहद जरूरी होता है इससे आपका दिमाग स्वस्थ रहता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
depression tips

Stress Management

Stress Management: जैसे हम अपने शरीर के हर अंग के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। ठीक उसी तरह हमें मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मानसिक स्वास्थ्य का संबंध सीधे हमारे मन से होता है। जिसमें हम क्या सोचते हैं हमारे मन में कैसे भाव हैं, हम कितने तनाव में हैं, हम क्या महसूस कर रहे हैं। इन सब का सीधा संबंध मानसिक स्वास्थ्य से होता है। इसमें कोई शक नहीं है की हर इंसान के जीवन में कोई ना कोई तनाव या परेशानी आई ना हो। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए हम आज आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपने मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं।

तनाव को दूर करने के लिए जानें कुछ जरूरी बातें

1.भरपूर नींद लेना

Advertisment

अगर हमारी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो उसका सीधा असर हमारी नींद पर जाता है। एक रिसर्च के अनुसार 8 से 10 घंटा नींद लेना बेहद जरूरी होता है इससे आपका दिमाग स्वस्थ रहता है। अगर आप 8 से 10 घंटे नींद नहीं लेते हैं, तो आपका मन चिड़चिड़ा हो जाता है।

2. पोषक आहार

आप जो भी खाते पीते हैं उसका सीधा असर आप के दिमाग पर भी होता है। अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आप पोषक आहार भोजन लें जैसे दाल, सब्जी ,अनाज यह सारी चीजें आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल होनी चाहिए।

3. खुद को एक्टिव रखें

अपने शरीर के साथ अपने दिमाग को भी चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए योगा और व्यायाम करते रहना चाहिए। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप तनाव से भी दूर रहेंगे।

4. ब्रेक है जरूरी

Advertisment

अगर आप किसी तरह के तनाव से जूझ रहे हैं तो कुछ समय के लिए आपको अपने काम और परिवार से ब्रेक लेना चाहिए। आपको कुछ समय के लिए कहीं दूसरे शहर घूम कर आना चाहिए। जिससे आपका हवा और पानी दोनों बदलेगा और आप तनाव से उभर सकते हैं।

5. दूसरों के लिए काम करें

मनोवैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं उस दौरान आप किसी की सहायता करते हैं। उस दौरान अगर आपको खुशी और सुकून मिलता है तो यह प्रक्रिया आपके मन पर गहरा असर डालेगी। इस प्रक्रिया को आपको बार-बार दोहराना चाहिए।

6. अपनी पसंद की चीजे करें 

अगर आप तनाव में है और तनाव से उभरना चाहते हैं। तो उस दौरान आपको अपनी पसंद की चीजें करनी चाहिए। जो आपको अच्छा लगता है और जिसे करके आपको खुशी मिलती है। ऐसा करने से ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका तनाव भी दूर रहेगा।

Advertisment

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

#stress तनाव Stress Management