Advertisment

Period Pain: वर्किंग वुमन पीरियड पेन को कैसे करें हैंडल?

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने पीरियड के दौरान काफी अधिक पेन से गुजरती है। क्रैंप्स के साथ बैक और मांसपेशियों में भी दर्द महसूस होता है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को पेन हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। आईए जानते हैं, इसे कैसे हैंडल किया जा सकता है?

author-image
Anshika Pandey
New Update
How Can Working Women Handle Periods?

(Image Credit: Pinterest)

How Can Working Women Handle Periods?: पीरियड पेन होना बहुत ही कॉमन हो गया है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने पीरियड के दौरान काफी अधिक पेन से गुजरती है। क्रैंप्स के साथ बैक और मांसपेशियों में भी दर्द महसूस होता है। पीरियड के लिए तीन से पांच दिन सबके लिए अलग-अलग हो सकते हैं। किसी को बहुत अधिक पेन तो किसी को बहुत मिनिमम पेन से ही गुजरना पड़ता है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को पीरियड पेन हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। वर्किंग टाइम में पीरियड्स पेन को कैसे कम करें? आईए जानते हैं, इसे कैसे हैंडल किया जा सकता है?

Advertisment

वर्किंग वुमन पीरियड पेन को कैसे करें हैंडल

1. लाइट स्ट्रेचिंग 

लाइट स्ट्रेचिंग से पीरियड पेन से रिलीफ मिलता है। अपने ब्रेक के टाइम पर लाइट स्ट्रेचिंग बैक पेन, क्रैंप्स और फटीग को कम कर सकता है। स्ट्रेचिंग को अपने डेली रूटीन में इंक्लूड करें। यह काफी लाभदायक साबित होता है।

Advertisment

2. हिचकिचाएं नहीं

ब्रेक या लीव लेने से हिचकिचाएं नहीं क्योंकि पेन में भी वर्क करना हानिकारक हो सकता है। यह दर्द को और ज्यादा बढ़ा सकता है। पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है और इसमें दर्द होना भी नॉर्मल है खुद की बात को खुलकर रखें और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें।

3. गरम पेय

Advertisment

गरम पेय जैसे सूप या गर्म पानी पीने से पीरियड पेन से राहत मिल सकती है। वर्किंग ब्रेक्स में इसका सेवन करें। चाय और कॉफी को ऐसे टाइम में अवॉइड करें। यह पीरियड पेन को बढ़ा सकता है क्योंकि चाय और काफी गैस्ट्रिक इशू क्रिएट करता है।

4. कम स्ट्रेस

स्ट्रेस का पीरियड पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अधिक स्ट्रेस लेने से अनियमित पीरियड्स की भी प्रॉब्लम हो सकती है। साथ ही मेंस्ट्रुअल साइकिल पर भी असर होता है। इसीलिए वर्कलोड को बहुत अधिक न करें और स्ट्रेस कम लें।

Advertisment

5. हिट पैड 

पीरियड में हिट पैड काफी मददगार होता है। पेन होने पर हिट पैड को अपने पेट, बैक आदि पर इस्तेमाल करने से पीरियड पेन से रिलीफ मिलता है और मसल भी रिलैक्स होती है। यह पीरियड पेन से आराम पाने का अच्छा उपाय है।

period pain Period Pain Relief
Advertisment