/hindi/media/media_files/2026/02/09/understand-how-hustle-culture-making-pms-worse-2026-02-09-13-07-36.png)
Photograph: (freepik)
पीरियड्स से पहले होने वाला PMS (premenstrual syndrome) सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेन्टल और इमोशनल बदलाव भी लाता है। मूड स्विंग(mood swings), थकान और फोकस की कमी जैसी प्रॉब्लम आपकी प्रोफेशनल लाइफ़ को एफेक्ट कर सकती हैं। इसके सिग्न पहचानकर और सही तरीके अपनाकर आप वर्क और हेल्थ के बीच बेहतर बैलेंस बना सकती हैं।
क्या PMS आपकी प्रोफेशनल लाइफ़ पर असर डाल रहा है? जानें इसके संकेत
1. मूड स्विंग और इर्रिटेशन
PMS के दौरान हार्मोनल चेंज के कारण अचानक मूड बदलना आम है। छोटी-सी बात पर गुस्सा आना या इमोशनल हो जाना आपके ऑफिस बिहेवियर को एफेक्ट कर सकता है। इससे टीम वर्क और कम्युनिकेशन में दिक्कत आ सकती है। अगर आप हर मंथ एक ही टाइम पर ऐसा बदलाव महसूस करती हैं, तो यह PMS का संकेत हो सकता है।
2. फोकस और प्रोडक्टिविटी में कमी
कई महिलाओं को PMS के दौरान कंसन्ट्रेट (concentrate) करने में मुश्किल होती है। ओवरव्हेल्मेड (overwhelmed) लगना, वर्क में इंटरेस्ट कम होना या छोटी-छोटी मिस्टेक होना इसके सिग्न हो सकते हैं। इससे आपकी एफिशिएंसी और कॉन्फिडेंस दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
3. फिजिकल डिस्कम्फर्ट और थकान
स्टमक पैन (stomach pain), सिरदर्द (headaches), स्वेलिंग (swelling) या हैविनेस्स (heaviness) जैसी प्रॉब्लम ऑफिस में लंबे टाइम तक बैठकर काम करना डिफिकल्ट बना सकती हैं। लगातार थकान महसूस होना भी आम है। जब बॉडी उनकंफर्टबले होता है, तो काम पर पूरा ध्यान देना मुश्किल हो जाता है।
4. नींद और एनर्जी लेवल पर असर
PMS के दौरान कुछ महिलाओं को नींद की प्रॉब्लम होती है। ठीक से नींद न आने से अगले दिन एनर्जी कम रहती है और इर्रिटेशन बढ़ सकता है। इसका सीधा असर आपकी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस पर पड़ता है।
5. कैसे करें बेहतर मैनेजमेंट?
सबसे पहले अपने साइकिल को ट्रैक करें, ताकि आपको पता रहे कि कब PMS के सिम्पटम्स शुरू हो सकते हैं। बैलेंस्ड डाइट (balanced diet), रेगुलर एक्सरसाइज (regular exercise) और ऐडक्वट पानी पीना सिम्पटम्स को कम कर सकता है। कैफीन और ज्यादा नमक से बचें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें, खासकर अगर सिम्पटम्स बहुत ज्यादा हों।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us