January Festivals: जनवरी में आएंगे ये त्यौहार, शुरू कर दीजिए तैयारी

अब हम सब छुट्टियों का मजे उठाते हुए नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। जनवरी का महीना शुरू हो गया है। अब यह भी जान लेते हैं कि इस महीने में लोहड़ी और मकर संक्रांति के साथ-साथ और कौन-कौन से त्योहार आ रहे हैं। आइए जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Festivals (Pinterest)

January Festivels List (Image Credit: Pinterest)

January Festivals List: भारत अलग-अलग त्यौहारों का देश है। जहाँ हर राज्य की अपनी संस्कृति, भाषा और खाने हैं। ऐसे त्यौहार भी हैं। एक खत्म होने के बाद दूसरा शुरू हो जाता है। अब हम सब छुट्टियों का मजे उठाते हुए नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। जनवरी का महीना शुरू हो गया है। अब यह भी जान लेते हैं कि इस महीने में लोहड़ी और मकर संक्रांति के साथ और कौन-कौन से त्योहार आ रहे हैं। आइए जानते हैं-

जनवरी में आएंगे ये त्यौहार, पकड़ लीजिए तैयारी

बीकानेर ऊंट महोत्सव

Advertisment

अगर आप मेले देखने के शौकीन हैं तो 11 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर में 'बीकानेर ऊंट महोत्सव' आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान टूरिस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से ऊंट के महत्व को उजागर करने के लिए इस मेले की शुरुआत की गई है। जहाँ पर जानवरों की रंग-बिरंगे कपड़ों और ध्वजों से  सजावट की जाती है। इस मेले में बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं जैसे कैमल सफारी, ऊंट श्रृंगार, बाल काटने की प्रतियोगिता आदि। कार्यकर्म में महिला और पुरषों के लिए खेलों का भी आयोजन होता है।  

लोहड़ी

लोहड़ी साल का पहला त्योहार है जिसे पंजाब और हरियाणा में धूम-धाम से मनाया जाता है। किसानों के लिए भी यह त्यौहार काफी मायने रखता है। इस त्यौहार का सिख समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व हैं। इस दिन लोग घरों में अग्नि जलाकर उसके आसपास चक्कर काटते हैं और मूंगफली, रेवड़ी और गच्चक आदि को अग्नि को चढ़ाते हैं और आप भी खाते हैं। इसके साथ सुन्दर मुंदरिए जैसे लोकगीत गाए जाते हैं। 

मकर सक्रांति

हर साल लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। हर राज्य में इस फेस्टिवल को  मनाने का अपना एक तरीका है। इसके नाम भी सभी राज्यों में अलग-अलग है। इस साल 15 जनवरी 2024 को यह त्यौहार मनाया जाएगा। पंजाब और हरियाणा में इसे 'माघी' भी कहा जाता है और और इसे लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है। वहीं राजस्थान और गुजरात में दो दिन इस त्यौहार को मनाया जाता है और 'पतंग उत्सव' आयोजित किया जाता है। यहां पर मकर संक्रांति को 'उत्तरायण' कहा जाता है। 

पोंगल 

Advertisment

तमिलनाडु में पोंगल को मनाया जाता है जो 'फसल उत्सव' है। इस दिन लोग चावल और दूध से पकवान तैयार करते हैं। अपने परिवारों के साथ बैठकर इन्हें खाते हैं। इसे 15 जनवरी को मनाया जाएगा। 

बिहू

बिहू 'असम' राज्य का त्योहार है जो जनवरी में आता है। इसे लोग बहुत ही उत्साह से एक दूसरे के साथ मिलकर बनाते हैं। इस दिन लोग बहुत सारी गतिविधियां भी करते हैं। सब जातियों और धर्म के लोग साथ मिलकर इस त्यौहार का मजा उठाते हैं। 

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस या 26 जनवरी के साथ जनवरी का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है। हर साल इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में 'संविधान' लागू किया गया था। उस दिन के महत्व को चिन्हित करने के लिए हर साल यह त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन को परेड निकाली जाती है और देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियां आयोजित की जाती है। 

Festivals January