Advertisment

Overthinking: जानिए ओवरथिंकिंग रोकने के ये जापानी तरीके

इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में इंसान को खुद के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जा रहा है। इंसान कई प्रकार के समस्याओं से घिरता रहता है और यह तनाव ओवरथिंकिंग में बदल जाता है। कभी-कभी इंसान बहुत ज्यादा एंजायटी या पैनिक में भी चला जाता है।

author-image
Shruti
New Update
japan freepik

(Image Credit - Freepik)

Japanese techniques to stop overthinking: आजकल की जिंदगी में इंसान तनाव से घिरता जा रहा है। इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में इंसान को खुद के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जा रहा है। इंसान कई प्रकार के समस्याओं से घिरता रहता है और यह तनाव ओवरथिंकिंग में बदल जाता है। कभी-कभी इंसान बहुत ज्यादा एंजायटी या पैनिक में भी चला जाता है। लोगों को आजकल शांत रहने, मेडिटेशन करने इत्यादि का भी समय निकालना मुश्किल पड़ता है। ऐसे में जानते हैं यह कुछ जापानी तरीके जो आपके ओवरथिंकिंग को खत्म करने में मदद करेंगे

Advertisment

जानिए ओवरथिंकिंग रोकने के ये जापानी तरीके

1. शोगनाई

जीवन में बहुत सी ऐसी बातें होती है जिस पर इंसान का अपना कोई कंट्रोल नहीं होता। वह चाह कर भी चीजों को नहीं बदल सकता है। शोगनाई का मतलब यही है कि उन चीजों को स्वीकार करना जो कि आपके नियंत्रण में नहीं है। ऐसी चीजों पर ज्यादा समय बर्बाद ना किया जाए और जो भी आपके नियंत्रण में है केवल उस पर ध्यान दिया जाए। यह तकनीक आजमा के आप अपने जीवन के संघर्षों को बेहतर तरीके से डील कर पाएंगे।

Advertisment

2. शिरिन योकू

आजकल के भाग दौड़ भरे जीवन में इंसान को शांत रहने का भी समय नहीं मिल पाता। कभी-कभी ऐसी संस्कृति में इंसान बहुत ज्यादा थक जाता है और कुछ देर शांत होकर बिताना चाहता है। ऐसे में शिरिन योकू का मतलब है कि अपने आप को रिलैक्स करने के लिए और आपके मन को वापस से ताजा करने के लिए प्रकृति के साथ थोड़ा समय बिताया जाए। प्रकृति के साथ समय बिताने से ओवरथिंकिंग बहुत हद तक कम की जा सकती है। इससे मन को सुकून मिलता है।

3. नेनबुत्सु

Advertisment

यह एक सिंपल और पावरफुल तरीका है अपने मन को कंट्रोल करने का और ओवरथिंकिंग से बचने का। इसमें आप कोई ऐसी सेक्रेड फ्रेज को रिपीट करें जिस पर आप विश्वास रखते हैं। या सिंपली बुद्ध के नाम का जाप करें। ऐसे आपका मन आपको फोकस करने में मदद करेगा और आपका फोकस अच्छा बनेगा। साथ ही साथ आपका मन भी शांत होगा।

4. जाजेन 

यह एक मेडिटेशन करने का उत्तम तरीका है। जो कि जेन बुद्धिस्म में प्रेक्टिस किया जाता है। यह इंसान के दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इससे मेडिटेशन के समय भी इंसान अपने थॉट्स पर जजमेंट नहीं देता। जिससे मन शांत होता है और ओवरथिंकिंग की आदत छूट जाती है।

Advertisment

5. वाबि साबि

यह एक जापानी तरीका है जो कि बताता है की चीज हर समय परफेक्ट नहीं होती है। और समय के साथ बदलती रहती है। एक बार आप इस चीज को अच्छे से समझ लेते हैं तो इससे आप ओवर थिंकिंग करने से बच सकते हैं। यह मन को शांत करने का बहुत ही अच्छा तरीका है।

6. इकेबाना

यह एक बहुत ही रोचक और पावरफुल तरीका है इसमें बताया जाता है कि आप फूलों को लें और उसे एक खूबसूरत मैनर में सजा दे, पूरे अटेंशन के साथ। ऐसे में जब आपका मन किसी एक चीज को खूबसूरत बनाने में इतना मगन होगा तो आपका मन उन चीजों पर फोकस करना बंद कर देगा जो आपके मन को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में आप ओवरथिंकिंग को रोक पाएंगे।

overthinking ओवरथिंकिंग Japanese Techniques जापानी तरीके
Advertisment