Advertisment

Morning Head Ache: सुबह उठते ही सिरदर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?

हम सब जानते हैं कि दिन भर फ्रेश और प्रोडक्टिव रहने के लिए हमारी रात की नींद प्रॉपर पूरी होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन अगर आपके 8 - 10 घंटे की नींद पूरी करने पर भी आप फ्रेश नहीं उठ पाते और उठते ही अपने सिर में हमेशा दर्द महसूस करते हैं।

author-image
Mandie Panesar
New Update
Head ache (Pinterest).png

Reasons Of Waking Up With Headache Every Morning (Image Credit: Pinterest)

Reasons Of Waking Up With Headache Every Morning? : हम सब जानते हैं कि दिन भर फ्रेश और प्रोडक्टिव रहने के लिए हमारी रात की नींद प्रॉपर पूरी होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन अगर आपके 8 - 10 घंटे की नींद पूरी करने पर भी आप फ्रेश नहीं उठ पाते और उठते ही अपने सिर में हमेशा दर्द महसूस करते हैं तो आपको इसके बारे में सोचने की ज़रूरत है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ आपके साथ होता होगा या फिर यह कोई बड़ी चिंगता का विषय है, लेकिन आपको ज़रूर ही इस्सके कारणों के बारे में जानना चाहिए, ताकि आप समय रहते इस पर ज़रूरी स्टेप्स ले सकें। 

Advertisment

हर सुबह उठते ही सिरदर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं?

आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही सिरदर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं। 

1. इनसोमनिया 

Advertisment

इनसोमनिया एक स्लीप डिसआर्डर है जिसमें आपको बहुत कम नींद आती है या बिलकुल भी नींद नहीं आती। इसकी वजह से आपको मॉर्निंग हेडेक्स हो सकते हैं। नींद की कमी से ब्रेन में न्यूरल प्लास्टिसिटी कम होने के कारण सुबह उठने पर आपको सिरदर्द हो सकता है।  का कारण बन सकती है।

2. स्लीप एपनिया

सुबह का सिरदर्द स्लीप एपनिया का एक कॉमन सिम्प्टम है। स्लीप एपनिया भी एक स्लीप डिसऑर्डर है जिसके कारण रात भर सांस थोड़ी-थोड़ी देर बाद रुकती और फिर शुरू होती है। जिसके कारण रात भर ऑक्सीजन की कमी से आपकी नींद डिस्टर्ब होती है और इसका आपको अंदाज़ा भी नहीं होता। नींद की कमी के कारण आपको सुबह उठने पर सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। 

Advertisment

3. रात को दाँत पीसना

दांत पीसना, जिसे ब्रुक्सिज्म भी कहा जाता है, सिरदर्द का कारण बन सकता है। ब्रुक्सिज्म में आप नींद में अपने दन्त पीसते हैं तो इससे आपके जबड़े, गर्दन और सिर की मांसपेशियों में स्ट्रेस हो सकता है। यह स्ट्रेस और तनाव आपको सिरदर्द के साथ-साथ जबड़े की परेशानी, कान में दर्द और डेंटल सेंसिटिविटी जैसे दूसरे सिम्पटम्स भी पैदा कर सकता है। 

4. सोने से पहले शराब का सेवन

Advertisment

अगर आप रात को सोने से पहले शराब पीने के आदी हैं तो आपको सुबह नींद से जागने के समय सिरदर्द रह सकता है। इसका कारण रात को अल्कोहल की वजह से होने वाली डीहाइड्रेशन हो सकती है और कई बार इसमें हैंगओवर का कारन भी शामिल हो सकता है। 

5. कैफीन इंटेक कम की है

कैफीन दिमाग की ब्लड वेसल्स को कंस्ट्रिक्ट कर देता है, जिससे रक्त प्रवाह स्लो हो जाता है। अगर आप कैफीन का सेवन बंद कर देते हैं, तो ये ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो तेज हो जाता है और ज़्यादा दबाव से आपको कैफीन इंटेक कट करने से सिरदर्द हो जाता है। अगर आप अचानक कैफीन इंटेक कम करेंगे तो आपको एंग्जायटी भी हो सकती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

कैफ़ीन Waking Up With Headache इनसोमनिया
Advertisment