Advertisment

Goodbye 2024: नए साल की पार्टी पर इन बातों का रखें ध्यान

नए साल का इंतजार हम सबको रहता है क्योंकि हम सभी आशा करते हैं कि आने वाले समय हमारा लिए खुशियां और प्यार लाएगा। इसके साथ ही नए साल के मौके पर खुद में सुधार लाने के प्रति भी बहुत सारे वादे करते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
New Year 2024(Freepik)

File Image

Tips For New Year Eve: नए साल का इंतजार हम सबको रहता है क्योंकि हम सभी आशा करते हैं कि आने वाले समय हमारा लिए खुशियां और प्यार लाएगा। इसके साथ ही नए साल के मौके पर खुद में सुधार लाने के प्रति भी बहुत सारे वादे करते हैं। यह सेलिब्रेशन का समय होता है और हमें अपने परिवार के साथ सभी व्यतीत करने का भी टाइम मिलता है। ऐसे में कुछ लोग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी भी ऑर्गेनाइज करते हैं। चलिए जानते हैं कि नए साल पर पार्टी ऑर्गेनाइज करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

Advertisment

नए साल की पार्टी पर इन बातों का रखें ध्यान

सही थीम का चुनाव करें

न्यू ईयर पार्टी ऑर्गेनाइज करते समय आपको सही थीम डिसाइड करना चाहिए। थीम डिसाइड करते समय यह ध्यान रखना चाहिए की पार्टी में किस तरह के गेस्ट आ रहे हैं। क्या आप पार्टी में अपने दोस्तों को बुला रहे हैं या आपके ऑफिस में काम करने वाले लोग आएंगे या फिर पार्टी फैमिली के साथ होने वाली है। न्यू ईयर पार्टी के लिए आप गेम नाइट पार्टी थीम, कैरीओके पार्टी थीम, टाइम स्क्वेयर पार्टी थीम, बोनफायर पार्टी थीम, ब्लैक एंड व्हाइट पार्टी थीम या फिर पिज़्ज़ा पार्टी थीम आदि चुन सकते हैं। यह आपकी पसंद के ऊपर निर्भर करता है।

Advertisment

म्यूजिक सिस्टम

किसी भी पार्टी की जान म्यूजिक होता है तो ऐसे में आपको म्यूजिक अरेंजमेंट बहुत अच्छा करना चाहिए। आपको एक ऐसी प्लेलिस्ट बनानी चाहिए जो सभी के पसंद आए। प्लेलिस्ट में ऐसे गाने शामिल करने चाहिए जो हर किसी के पसंद के हिसाब से हों। आपको पार्टी में आने वाले सभी गेस्ट्स के पसंद म्यूजिक टेस्ट के बारे में पता होना चाहिए। पार्टी में अगर म्यूजिक अच्छा नहीं होता है तो पूरा मजा खराब हो जाता है।

खाना-पीना

Advertisment

पार्टी में खाने-पीने के लिए ऑर्गेनाइज्ड जगह होनी चाहिए। इसके साथ ही आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि सभी को अच्छे तरीके से खाना सर्व किया जाए। सभी के बैठने के लिए अच्छी-खासी जगह होनी चाहिए। किसी को भी असहज महसूस नहीं होना चाहिए। पार्टी के मेन्यू में ऐसी खाने की चीजों को शामिल करना चाहिए जो सभी की पसंद आ जाएं। आपको हर चीज पार्टी के गेस्ट्स को दिमाग में रखते हुए प्लान करनी चाहिए।

माहौल मजेदार होना चाहिए

पार्टी के माहौल को बनाने के लिए आप लाइट को डिम कर सकते हैं और कैंडल्स लगा सकते हैं। इसके साथ ही डेकोरेशन भी कर सकते हैं जैसे गुब्बारे, स्टीमर और काउंटडाउन क्लॉक। सभी को एक साथ एक साथ जोड़े रखने के लिए आप गेम्स भी प्लान कर सकते हैं जैसे लूडो, UNO या कार्ड प्ले कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रुथ ओर डेयर, नेवर हैव आई एवर, म्यूजिकल चेयर और केरोओके आदि ऑप्शन भी हो सकते हैं।

New Year New Year Eve New Year Gift Ideas new Year Gifts
Advertisment