जानिए Period Pain Relief से जुड़े कुछ एक्सरसाइज

author-image
New Update
exercise during periods

महिलाओं में हर महीने आने वाली पीरियड्स अपने साथ दर्द और मूड स्विंग्स को भी साथ में लेकर आते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने स्पेशल दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए। कुछ महिलाओं में अक्सर पीरियड्स के दौरान होने वाले पेन काफी दर्दनाक होते हैं। जिनसे बचने के लिए उन्हें दवाईयों और पेन किलर का इस्तेमाल करना पड़ता है। लम्बे समय तक पेन किलर का सेवन भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने एक लिए हम आपको कुछ बॉस एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। 

Period Pain Relief Exercise

1. Morning Walk 

Advertisment

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स के दौरान मॉर्निंग वाक पर जाना और टहलना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वाक करने से आपके मसल्स रिलैक्स होते हैं और आपने यूटेरस में कॉन्ट्रैक्शन का पेन कम होता है। हालाँकि टहलना कभी कभी बोरिंग हो सकता है, लेकिन अगर आप रोज़ सुबह-शाम वाकिंग पर जाए तो यह न केवल आपने पीरियड पेन रिलीफ के तौर पर काम करेगा बल्कि आपके बेसिक हेल्थ का भी ख्याल रखेगा।  

2. Dancing Workout

अगर आप डांस करने की शौक़ीन हैं तो आपको पीरियड के दर्द से आराम डांस करते करते ही मिलेगा। हालाँकि यह सच है कि पीरियड्स के दौरान उछलने कूदने और डांसिंग में थोड़ी प्रॉब्लम आती है। लड़किया थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं, लेकिन यकीन मानिए आप अपनी सुविधा और सहूलियत के अनुसार आराम से डांस कीजिये। यह आपके लिए मज़ेदार भी होगा और इससे आपका दर्द भी दूर होगा।  

3. Zumba

डांस की ही तरह ज़ुम्बा भी काफी बेहतरीन कार्डिओ वर्कआउट है। इसके साथ ही पीरियड क्रैम्प्स में भी यह आपको काफी हद तक मदद करती है। जुंबा डांस और एक्सरसाइज का मिला जुला रूप है। इससे आप अपना वजन तो कम कर सकती ही हैं साथ ही पीरियड्स के दर्द से भी निजात पा सकती हैं।

4. Yoga

Advertisment

अपने बॉडी के डिमांड के अनुसार आप योग को भी ऑप्शन में रख सकती हैं। यह आपके पीरियड्स के दर्द में रहत दिलाता है साथ ही योग के अपने पर्सनल फायदे भी हैं। इससे न सिर्फ आपको फिजिकल फिटनेस मिलती है बल्कि आपका मेन्टल हेल्थ भी बेहतर होता है। 

Period Pain Relief