Advertisment

Tips To Better Sleep: रात के समय नींद में परेशानी, अजमाएं ये तरीके

आजकल एक समस्या बहुत आम है कि हमारी नींद पूरी नहीं होती है। जब हम रात को सोने लगते हैं तो हमें नींद नहीं आती जिसके कारण हम सुबह देरी से उठते हैं। यह समस्या आपके पूरे दिन को दिन के रूटीन को खराब कर देती है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
sleep (Freepik)

Tips To Better Sleep (Image Credit: Freepik)

Tips To Better Sleep: आजकल एक समस्या बहुत आम है कि हमारी नींद पूरी नहीं होती है। जब हम रात को सोने लगते हैं तो हमें नींद नहीं आती जिसके कारण हम सुबह देरी से उठते हैं। यह समस्या आपके पूरे दिन को दिन के रूटीन को खराब कर देती है। क्योंकि सुबह लेट उठने के कारण भागदौड़ मच जाती है और पूरा दिन प्लान प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलता है। इसके साथ ही प्रोडक्टिविटी भी कम होती है, स्ट्रेस बढ़ता है और हम चिड़चिड़ा रहते हैं। इस स्थिति में हम आपके साथ शेयर करेंगे कि कैसे आप अच्छी नींद ले सकते हैं। चलिए कुछ टिप्स जानते हैं-

Advertisment

रात के समय नींद में परेशानी, अजमाएं ये तरीके

नींद का एक रूटीन फिक्स करें

सबसे बड़ी बात कि हमारा स्लीप रूटीन नहीं होता है। अपनी मर्जी से सोते हैं और उठते हैं। इससे हमारे दिमाग को रेस्ट नहीं मिलती है। जब आपका एक फिक्स्ड रूटीन होगा तो इससे आपको किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको निर्धारित समय पर नींद आ जाएगी और आप सुबह समय से उठेंगे।

Advertisment

स्क्रीन टाइम लिमिट कीजिए

सोने से 1 घंटे पहले आप स्क्रीन टाइम खत्म कर दीजिए। उसके बाद आप बिल्कुल भी डिवाइस को हाथ मत लगाए। इससे आपकी नींद में अड़चन पैदा होती है। जब आप अपने बेड पर लेटते हैं तब आपका दिमाग सिर्फ नींद के साथ जुड़ा होना चाहिए ना कि आपके दिमाग में यह होना चाहिए कि बेड पर लेटकर क्या देखना है या क्या सुनना है। इससे भी आपका ध्यान भटकता है और नींद खराब होती है।

अपने आसपास माहौल पैदा करें

Advertisment

सोने से पहले आप कमरे की वाइब ऐसी रखें, जिससे आपको नींद आने लग जाए। आपके कमरे में अच्छे तरीके से साफ सफाई होनी चाहिए जैसे बेडशीट धुली होनी चाहिए। तकिए के कवर साफ होने चाहिए। लाइट्स बिल्कुल कम होनी चाहिए। इसके साथ ही स्लीपिंग स्पेस बिल्कुल cozy होना चाहिए। यह भी काफी मदद करेगा।

प्राकृतिक माहौल में जाए

दिन में प्राकृतिक लाइट को न लेने से भी नींद की समस्या भी आने लगती है। अगर आप सुबह या दुपहर के समय नींद लेते हैं तब आपकी नींद में सुधार आता है। इसके साथ ही नींद की अवधि पर भी असर पड़ता है और सोने के समय को पहले के घंटों तक आगे बढ़ा देता है।

Advertisment

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज आपकी नींद को बेहतर बनाती हैं। रिसर्च बताती है शारीरिक क्रिया करने से बॉडी में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, इसका मतलब स्ट्रेस में कमी है। इससे आपको अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही आपका सोने-जागने का रूटीन भी बन जाता है।

बेडटाइम से लगभग 2-3 घंटे खाना

बेडटाइम से लगभग 2-3 घंटे खाना खा लेना चाहिए। इससे भोजन अच्छी तरह डाइजेस्ट हो जाता है क्यूंकि उसे उतना समय मिल जाता है। इसके साथ ही नींद पैटर्न भी ठीक होता है।

नींद sleep
Advertisment