Menopause के दौरान पुरुष कैसे पार्टनर को कर सकते हैं सपोर्ट?

मेनोपॉज को लेकर हमारे समाज में बहुत स्टिग्मा है। इसको लेकर महिलाओं को पूर्ण जानकारी नहीं होती है। यह एक बहुत कठिन पड़ाव है जिसमें महिलाएं लॉन्ग टर्म तक रहती हैं। इसमें बहुत सारे मानसिक और शारीरिक बदलाव भी सहन करने पड़ते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
partner

(Image Credit: iStock)

Tips To Support A Partner During Menopause: मेनोपॉज को लेकर हमारे समाज में बहुत स्टिग्मा है। इसको लेकर महिलाओं को पूर्ण जानकारी नहीं होती है। यह एक बहुत कठिन पड़ाव है जिसमें महिलाएं लॉन्ग टर्म तक रहती हैं। इसमें बहुत सारे मानसिक और शारीरिक बदलाव भी सहन करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर का सपोर्ट मिल जाए तो महिलाओं की यह जर्नी आसान हो सकती है। आईए जानते हैं कि कैसे पार्टनर इस जर्नी में साथ दे सकते हैं ताकि यह जर्नी आसान हो जाएं-

Menopause के दौरान पुरुष कैसे पार्टनर को कर सकते हैं सपोर्ट?

Understand Menopause

Advertisment

सबसे पहले पुरषों को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए वह मेनोपॉज के बारे में अलग-अलग सोर्स से इसके बारे में जानने की कोशिश करें। दोनों एक साथ भी डॉक्टर के पास जा सकते हैं। सोशल मीडिया और किताबों के जरिए इसके बारे में जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं। अगर उन्हें इसके बारे में बेसिक जानकारी होगी तब ही वह अपनी पत्नी की मुश्किलों को समझ सकते हैं और इस जर्नी में उनका साथ दे सकते हैं।

Be a Support System

एक महिला मेनोपॉज के दौरान बहुत सारे बदलावों से गुजरती हैं जैसे भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक। कई बार खुद ही नहीं पता चलता कि कैसा महसूस हो रहा है। इन दिनों में मूड स्विंग्स, हॉट फ्लैशेस, सिर दर्द फटीग और नींद ना आना आदि सबसे रोजाना सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर पति उनके लिए एक साथ के रूप में सामने आए और कहे, "मैं इस जर्नी में तुम्हारे साथ हूं, तुम्हें अकेली नहीं हो और यह कोई शर्मा की बात नहीं है। हम दोनों मिलकर इस पड़ाव में से निकाल सकते हैं"। यह महिला के लिए बहुत बड़ी बात हो सकती है

Be Patient

पार्टनर को भी इस समय में ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि यह कोई छोटी प्रक्रिया नहीं है। इसमें महिलाएं लंबे समय तक रह सकती हैं। इस पूरी जर्नी में मेनोपॉज के  तीन फेस होते हैं, इन सब में उन्हें बहुत सारे उतार चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। इसलिए महिला के साथ-साथ उनके पार्टनर को भी धैर्य रखना अनिवार्य है।

Communicate Things

Advertisment

महिलाओं को कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके पति खुद समझ जाएंगे कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इसके बारे में उन्हें पति के साथ बात करनी चाहिए और समझाने की कोशिश करें कि इस समय कैसा महसूस हो रहा है।आप उनसे हेल्प भी मांग सकते हैं। अकेले इस चीज से सामना करना आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। यह आपकी मानसिक सेहत को बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकता है। इसके कारण आप डिप्रेशन या स्ट्रेस में भी जा सकते हैं।

Cope With Changes

पार्टनर को चाहिए कि इस समय दौरान जिन भी बदलावों से महिलाएं गुजर रही हैं, उनमें उनका साथ दे। अगर रात में उन्हें हॉट फ्लैशेस के कारण गर्मी में महसूस हो रही है तब वह उनके उनकी मदद कर सकते हैं। अगर उन्हें कुछ खाने का मन हो रहा है तो उनके लिए कुक कर सकते हैं। उन्हें कहीं पर डिनर के लिए ले जा सकते हैं। आपके द्वारा कुछ स्पेशल अरेंज करना उन्हें खुशी दे सकता है।

Menopause partner communicate support