2024 Lok Sabha Election: इलेक्शन मेनिफेस्टो क्या है? इस बार पार्टियां क्या लेकर आ रही हैं?

इलेक्शंस की बात जब इतनी हो रही है तब हम यह भी जान लेते हैं कि इलेक्शन मेनिफेस्टो क्या है? इसके बारे में हर पार्टी बात करती है। इसमें बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों इसके बारे में स्पष्ट नहीं होते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
election

(Image Credit: India Tv & Ndtv)

2024 Lok Sabha Election: 2024 इलेक्शन का साल है। इस साल आम चुनाव होने जा रहे हैं जिसकी तैयारी सभी पार्टियों की तरफ से शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में इलेक्शन की तारीख भी शेयर कर दी जाएगी। इस बार के चुनाव पहले की मुकाबले अलग हो सकते हैं क्योंकि एक तरफ एनडीए है और दूसरी तरफ विपक्ष। इलेक्शंस की बात जब इतनी हो रही है तब हम यह भी जान लेते हैं कि इलेक्शन मेनिफेस्टो क्या है? इसके बारे में हर पार्टी बात करती है। इसमें बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों इसके बारे में स्पष्ट नहीं होते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

इलेक्शन मेनिफेस्टो क्या है? (Election Manifesto)

Advertisment

सबसे पहले हम मेनिफेस्टो के बारे में जानते हैं उसके बाद हम इलेक्शन मेनिफेस्टो के ऊपर बात करेंगे

मेनिफेस्टो को किसी भी सरकार, पॉलीटिकल पार्टी, ग्रुप या किसी अकेले इंसान की तरफ से भी जारी किया जाता है जिसमें वो अपने विचार मोटिव और व्यूज को शेयर करते हैं। 

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के अनुसार, "इलेक्शन मेनिफेस्टो या फिर चुनाव घोषणापत्र एक पब्लिश्ड डॉक्यूमेंट है जिसमें किसी राजनीतिक दल की विचारधारा, इरादों, विचारों, नीतियों और कार्यक्रमों की घोषणा होती है। चुनाव घोषणापत्र आम तौर पर राजनीतिक दलों द्वारा आने वाले चुनावों पर नज़र रखते हुए तैयार किए जाते हैं और आम तौर पर प्रकाशित और अच्छी तरह से प्रचारित किए जाते हैं"।

Advertisment
  • वोटिंग में मेनिफेस्टो का बहुत बड़ा हाथ होता है क्योंकि इससे ही वोटर तय करता है कि उसे किस पार्टी को वोट देना है। इसलिए हर वोटर को पार्टी को वोट करने से पहले उसके मेनिफेस्टो के बारे में जरूर जानकारी लेनी चाहिए। 
  • इलेक्शन मेनिफेस्टो में पॉलीटिकल पार्टी की तरफ से अपनी विचारधारा और लोगों के लिए क्या प्रोग्राम्स और नीतियां लेकर आ रहे हैं, इसके बारे में जानकारी दी होती है। 
  • वोटर के लिए मेनिफेस्टो तो एक बेंचमार्क की तरह काम करता है कि पॉलीटिकल पार्टीज सरकार बनने के बाद उनके लिए यह नीतियों या फिर यह काम करेंगी। 
  • पिछले कुछ सालों से मेनिफेस्टो में आम तौर पर पार्टियों की मूल विचारधारा के अलावा, प्रमुख नीतियां, जैसे आर्थिक नीति, विदेश नीति, योजनाएं, कार्यक्रम और मुद्दे शामिल होते हैं।  

Freebie

मेनिफेस्टो में Freebie या फिर जिसे हिंदी में 'मुफ्त सुविधा' कहा जाता है, इसका जिक्र भी किया जाता है जो बड़े लेवल पर लोगों को पार्टी की तरफ आकर्षित करती हैं। इस बात को निश्चित करने के लिए कि लोग उन्हें ही वोट करें पार्टियां लोगों को मुफ्त बिजली पानी देने का वादा करती हैं। इसके साथ ही महिलाओं और मजदूरों को भी भत्ता देने का वादा किया जाता है जिससे वो लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। इसको लेकर भी बहुत डिबेट की जाती है कुछ लोग इसके पक्ष और कुछ विरोध में पॉइंट्स रखते हैं। 

ऐसे में लोगों को फ्री या मुफ्त की सुविधाओं को ही मुख्य रखकर किसी पार्टी को वोट नहीं डालनी चाहिए। उनके अंदर इतनी  जागरुकता और शिक्षा होनी चाहिए कि वो किसी पार्टी को सिर्फ इसलिए वोट मत करें कि सरकार बनने पर उन्हें मुफ्त सहूलियत मिलें। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सशक्त करना होना चाहिए। 

इस बार पार्टियां क्या लेकर आ रही हैं?

Manifesto Of Congress & BJP

Advertisment

2019 के बीजेपी के मेनिफेस्टो की बात करें तो उसमें 37 बार महिला शब्द का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही वूमेन सिक्योरिटी, हेल्थ, स्पोर्ट्स और इक्वल राइट्स आदि को लेकर भी वादे किए गए थें। 2024 के मेनिफेस्टो की बात की जाए तो तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा से 2024 इलेक्शन के मेनिफेस्टो के लिए नमो ऐप पर सुझाव मांगे हैं। इसके साथ ही इलेक्शंस के लिए GYAN फार्मूला तैयार किया गया है जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता या किसान और नारी या औरत इन चार सेगमेंट के बारे में कहा गया है। 

दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से इलेक्शन मेनिफेस्टो को तैयार कर लिया गया है जिसमें महिलाओं के लिए काफी वादे किए गए हैं। इसे अभी जारी नहीं किया गया हैं।

Election 2024 Lok Sabha इलेक्शन मेनिफेस्टो Election Manifesto