क्या है FOMO और कैसे पाएं इससे छुटकारा?

एक प्रकार की एंजायटी और इनसिक्योरिटी होती है जिसमें लोगों को लगता है कि वे किसी खास अनुभव, अवसर या गतिविधि को छोड़ रहे हैं और दूसरों की कंपैरिजन में पीछे हो चुके हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
FOMO

(File Image)

WhatisFOMOandHowtoOvercomeIt: FOMO का मतलब होता है Fear Of Missing Out यानी कुछ खो देने का डर। यह एक प्रकार की एंजायटी और इनसिक्योरिटी होती है जिसमें लोगों को लगता है कि वे किसी खास अनुभव, अवसर या गतिविधि को छोड़ रहे हैं और दूसरों की कंपैरिजन में पीछे हो चुके हैं। यह हमेशा हमें सोचने पर मजबूर करता है कि कहीं हम किसी महत्वपूर्ण अवसर छूट न जाए। इसका सबसे बड़ा कारण तुलना होता है, जब हम दूसरों के अनुभव और अचीवमेंट के आधार पर खुद की तुलना करते हैं तो हम Fomo का शिकार होते हैं। इसका सीधा प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ हमारे व्यवहार पर भी पड़ता है। इसका उपचार करना बहुत ही जरूरी है। तो आईए जानते हैं FOMO से छुटकारा पाने के कुछ उपाय।

FOMO से बचने के 5 उपाय 

1. सोशल मीडिया का सीमित उपयोग 

Advertisment

बच्चे हो या बड़े सभी सोशल मीडिया में अपना अत्यधिक समय व्यतीत करते हैं। उन्हें यह समझना जरूरी है कि यह कभी-कभी तनाव का कारण भी बनता है। इसलिए सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करना जरूरी है। डिजिटल डिटॉक्स को अपने से FOMO का सामना काम करना पड़ता है। इसमें कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल उपकरणों से दूरी बनानी पड़ती है। इससे मन को शांति और आराम भी मिलता है। सोशल मीडिया पर केवल उन्हीं लोगों को फॉलो करें जो आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए पॉजिटिव हो।

2. वर्तमान में जीना सीखें 

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पास्ट में कई गलतियों को लेकर आज भी अफसोस करते हैं जिसके कारण उन्हें FOMO का अनुभव होता है। हमें माइंडफूलनेस का अभ्यास करना चाहिए जिससे हमें वर्तमान में जीने और उसे क्षण का अनुभव करने का अवसर मिलता है। हमें रोजमर्रा के छोटे पलों में खुशियां ढूंढनी चाहिए चाहे दोस्तों के साथ बिताया हुआ पल हो या फिर परिवार के साथ ही क्यों ना हो। पास्ट में बीती चीजों को भूल जाना ही भविष्य और वर्तमान के लिए अच्छा होता है।

3. खुद को प्रायोरिटी देना सीखे 

हम अक्सर खुद को छोड़कर दूसरों को प्रायरिटी देते हैं। अबके इस समय में खुद को प्रायोरिटी देना हमें जरूर सीखना चाहिए क्योंकि जब तक हम खुद को प्रायोरिटी नहीं देंगे तो हमें अपने जीवन में सफलता और खुशी नहीं मिल पाएगी। खुद को प्रायोरिटी देने के कारण आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान दे पाएंगे जिससे हमें FOMO का अनुभव कम होगा। खुद को कभी भी दूसरों के साथ तुलना ना करें क्योंकि हर व्यक्ति अपने में ही सर्वश्रेष्ठ होता है।

4. सकारात्मक रिलेशन बनाएं 

Advertisment

हमारे जीवन की कौशलता हमारे रिश्तों पर निर्भर होती है। हम जीवन में किन लोगों के साथ हैं और वह हमारे जीवन को किस तरह से प्रभावित कर रही हैं यह जानना बहुत जरूरी होता है। अपने जीवन में ऐसे लोगों को शामिल करें जो आपके लिए पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत होते हैं। FOMO का सबसे बड़ा कारण कभी-कभी सोशल मीडिया भी होता है तो सोशल मीडिया से जुड़े रहने के बजाय अपने दोस्तों का परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

5.‌ नए शौक और गतिविधियों को अपनाएं

मन में चल रहे बहुत सारे बातों को इग्नोर करना जरूरी होता है, जिसकी वजह से हमें FOMO महसूस हो सकता है। इसे अपने ज्ञान को हटाने के लिए हमें अपने जीवन में नए शौक और गतिविधियों को शामिल करना चाहिए जैसे की पेंटिंग राइटिंग या फिर गार्डनिंग। बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिनको खुशी और संतोष दूसरों की मदद करने से मिलती है तो इससे भी हम FOMO से दूर हो सकते हैं।

Mental Health Issue mental health FOMO