Advertisment

Period Tracking And Its Benefits: क्या है पीरियड ट्रैकिंग ? जानिए इसके फ़ायदे

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

Period Tracking And Its Benefits: ज़्यादातर लेडीज़ का पीरियड साइकिल 28 दिन का होता है लेकिन अगर आपको पूछा जाए की लास्ट टाइम आपके पीरियड्स किस दिन आए थे तो क्या आप बिना सोचे समझे सही डेट बता सकते हैं या आपको भी ज़्यादातर लेडीज़ की तरह सोच समझ कर याद करना पड़ता है? अपने पीरियड्स को ट्रैक करना बहुत ज़रूरी और यूज़फुल हो सकता है। पीरियड ट्रैकिंग आपको अपनी बॉडी को अच्छे से जानने में मदद कर सकता है। पीरियड ट्रैकिंग का सीधा सा मतलब है की आप अपने पीरियड्स का रिकॉर्ड रख रहे हैं और उससे रिलेटेड बाकि जानकारी भी इकठ्ठा कर रहे हैं। पीरियड ट्रैकिंग आपके मेंस्ट्रुअल साईकल में किसी भी बदलाव की पहचान करने में मदद करता है। इससे आप अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं।



Benefits Of Period Tracking: पीरियड ट्रैकिंग के फ़ायदे 

Advertisment


1. पीरियड ट्रैकर्स पैटर्न को समझने में मदद



Advertisment

पीरियड ट्रैकिंग से आप हर महीने के पीरियड्स की जानकारी रख सकते हैं। इससे आपको अपने पीरियड पैटर्न की अच्छे से समझ आएगी। आप समझ पाएंगे की आपके पीरियड्स का साईकल क्या है, पीरियड्स में आपको किस तरह की प्रॉब्लम्स होती हैं। कौन सी प्रॉब्लम कॉमन है और कौन सी प्रॉब्लम सीरियस है। आप अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे।



2. सब कुछ प्रेडिक्टेबल हो जाता है 

Advertisment


पीरियड ट्रैकिंग से आप पहले से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपके पीरियड्स कब आने वाले हैं। आप पीरियड पेन, ब्लड फ्लो और यहां तक कि मूड स्विंगस को भी प्रिडिक्ट कर पाएंगे। इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होगा और यह तो बिलकुल नेचुरल ही है कि स्ट्रेस कम होने से आप हेल्दी ही रहेंगे। 



Advertisment

3. आपको दर्द के बारे में ज़्यादा अवेयरनेस रहती है



अगर आपको पीसीओडी या पीसीओएस है तो आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली भयंकर दर्द का एहसास तो होगा। कुछ लोगों को नॉर्मली भी पीरियड्स के टाइम बहुत ज़्यादा दर्द होता है। अगर आप अपने पीरियड्स का रिकॉर्ड रखने लगेंगे और हर महीने सब कुछ नोटिस करेंगे तो धीरे धीरे आपमें ज़्यादा अवेयरनेस आती जाएगी। आप अपने दर्द को लेकर ज़्यादा अवेयर होंगे और अपने पीरियड को सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे।

Advertisment


4. आप हार्मोनल कण्ट्रोल गेन करते हैं



Advertisment

पीरियड्स के दौरान बहुत सरे हॉर्मोनल चेंजिस होते हैं। यह सब आपकी डाइट से ज़्यादा खराब हो सकता है। पीरियड ट्रैकिंग से आप यह जान पाएंगे की क्या खाने से आपको पीरियड्स में ज़्यादा प्रॉब्लम होती है। इसी के साथ सुधार करने के लिए आप कौन सी डाइट ले सकते हैं और क्या स्किप कर सकते हैं। और फाइनली हॉर्मोन्स को बैलेंस किया जा सकता है।



इसके अलावा भी पीरियड ट्रैकिंग के कई फ़ायदे हैं। जैसे की आप खुद को ज़्यादा ऑर्गनाइज़्ड रखते हैं, आप ज़्यादा मोटिवेटिड फील करते हैं, अपने आस पास के लोगों से ज़्यादा अच्छे से रहते हैं और अच्छे रिश्ते भी डेवलप करते हैं। पीरियड ट्रैकिंग का ज़रिया आप अपनाना आप के ऊपर है। लेकिन पीरियड ट्रैकिंग के फ़ायदे जानकर आप इसे अपनी ज़िंदगी में इम्प्लीमेंट तो ज़रूर करना चाहेंगे और आपको करना भी चाहिए। आखिर कहा भी तो जाता है "हेल्थ इज़ वेल्थ।"



सेहत
Advertisment