Her Money Her Choice: मिडल एज और मेनोपॉज़ के बाद की फाइनैंशियल आज़ादी

40 की उम्र को अंत नहीं महिलाएं अपनी नई शुरुआत बनाएं क्योंकि "She Deserves best not worst". मिडिल ऐज और मेनोपॉज महिलाओं का अक्सर "कमजोर" या "गुजरते" दौर के रूप में देखा जाता हैं। लेकिन महिलाएं इस समय को अपनी नई शुरुआत की तरह जीने की कोशिश कर सकती हैं।

author-image
Nainsee Bansal
New Update
Finance

file image

इस उम्र को अंत नहीं महिलाएं अपनी नई शुरुआत बनाएं क्योंकि "She Deserves best not worst". मिडिल ऐज और मेनोपॉज महिलाओं का अक्सर "कमजोर" या "गुजरते" दौर के रूप में देखा जाता हैं। लेकिन महिलाएं इस समय को अपनी नई शुरुआत की तरह जीने की कोशिश कर सकती हैं। हां! बेशक यह नया अनुभव होगा, लेकिन आपकी बेहतरी की तरफ एक नया कदम होगा। इस उम्र में आर्थिक आजादी सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का हिस्सा बन जाना जरूरी सा लगता हैं। 40 के बाद, शरीर बदलता हैं, तो जरूरतें भी बदलती हैं। हेल्थ चेकअप, थेरेपी, सपोर्ट ग्रुप्स, और कभी-कभी अकेलेपन से जूझने की तैयारी यह सब आर्थिक योजना की मांग करते हैं। लेकिन सवाल ये हैं: क्या महिलाएं खुद के लिए बजट बनाना शुरू करती हैं?

Advertisment

Her Money Her Choice: मिडल एज और मेनोपॉज़ के बाद की फाइनैंशियल आज़ादी

कमाई के नए रास्ते 

मिडिल ऐज(Midlife) में महिलाएं अक्सर करियर ब्रेक, परिवारिक जिम्मेदारियों या सामाजिक दबावों के कारण आर्थिक रूप से पीछे रह जाती हैं। लेकिन सही समय हैं जब उनका अनुभव सबसे मूल्यवान होता है। तो महिलाएं नई शुरूआ कर सकतीं हैं,- चाहे वो कस्टलटिंग हो, लोकल बिजनेस, या अपनी क्रिएटिविटी प्रोजेक्ट्स को शुरू करना।

सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता

सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होकर महिलाएं इस उम्र में भी अपने लिए बनीं स्कीम का लाभ ले सकती हैं। महिला उद्यमिता लोन, और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स अब इस उम्र में भी नई शुरुआत को संभव बनाते हैं। महिलाएं सरकारी लाभ के लिए सहायता समूह और जागरूकता फैलाने की गतिविधियों को भी शुरू कर सकती हैं। "महिलाएं जब कर सकतीं हैं खुद को सशक्त, क्यों न करे किसी और को भी।"

इनवेस्टमेंट और रिटायरमेंट 

महिलाएं अक्सर बच्चों, परिवार या घर के लिए बचत करती हैं, लेकिन खुद के लिए बहुत कम ही करती हैं। मेनोपॉज के बाद भी स्वास्थ्य जरूरतें, मानसिक सुकून और रिटायरमेंट की तैयारियों के लिए SIP, म्यूचुअल फंड, हेल्थ एशियारेंस और पेंशन योजनाएं बेहद जरूरी हैं। इस उम्र में कुछ बचत आप अपने लिए भी जरूर करें।

Advertisment

वित्तीय पहचान और कानूनी अधिकार

शादी, डायवोर्स, विडो या सिंगल कैसी भी सिचुएशन में women अपना फाइनेंशियल डिसीजन (Financial Decision) ही नहीं उसे इन्वेस्ट करना और सेव करना सब जानने का अधिकार रखती हैं। बैंक अकाउंट, पैन, नॉमिनी, सम्पत्ति के अधिकार जैसे डॉक्यूमेंट को चेक करना और यह आपके नाम पर हैं या नहीं यह भी जानना आपके लिए बहुत जरूरी हैं। आर्थिक निवेश के समय जागरूक रहें साथ ही अपनें फाइनेंशियल अधिकारों के लिए भी।

डिपेंडेंट नहीं इंडिपेंडेट बने 

मिडिल ऐज में आना आपकी कमजोरी नहीं आपकी आगे बढ़ने के हौसले और अनुभव को बताता हैं। तो किसी पर निर्भर नहीं बने, चाहे वह आर्थिक फैसला ही क्यों न हो। आर्थिक फैसलों में, बातचीत में, और सम्मान में कुछ भी कांप्रोमाइज न करें। पति, बच्चे, परिवार के साथ खुली फाइनेंशियल बातचीत और सपोर्ट ग्रुप्स की एनरोलमेंट इस बदलाव को संभव बनाती हैं।

Her Money Her Choice Financial Decision Midlife