Advertisment

Morning Exercise: 5 एक्सरसाइज जो सुबह करने से मिलती है पूरे दिन एनर्जी

फेचर्ड:सुबह उठने से ज्यादा फायदेमंद चीज और कुछ नहीं हो सकता। सुबह का ताजा हवा, पंछियों की आहट हमारे मन को शांति देता है। और उसके साथ अगर कुछ एक्सरसाइज करेंगे तो आप बहुत फायदा होगा और इससे आपका पूरा दिन काम करने में भी बहुत एनर्जी ममिलेगी।

author-image
Ria Dey
New Update
Morning Exercise (cult. fit).png

5 Morning Exercise To Boost Energy (Image Credit : cult.fit)

5 Morning Exercise To Boost Energy: सुबह उठने से ज्यादा फायदेमंद चीज और कुछ नहीं हो सकती। सुबह की ताजी हवा, पंछियों की आहट हमारे मन को शांति देती है और उसके साथ अगर आप कुछ एक्सरसाइज करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है और इससे आपको पूरा दिन काम करने में भी बहुत एनर्जी मिलेगी। एक्सरसाइज करने से हमारे अंदर का आलस दूर हो जाता है और हमारा दिमाग भी जल्दी काम करने लगता है।

Advertisment

5 एक्सरसाइज जो सुबह करने से मिलती है पूरा दिन एनर्जी

1. फुल बॉडी स्ट्रेच

फुल बॉडी स्ट्रेच क्लब आपके पूरे शरीर को अच्छे से खींचना। इसे करने से आपके शरीर का हर एक जॉइंट में खिंचाव महसूस होता है और वह अच्छे से काम करने लगते हैं। यह आपके शरीर को बहुत ही ज्यादा फ्लैक्सिबल बनाता है अगर आप कोई काम कर रहे हैं झुककर या बैठकर उससे आपको कोई तकलीफ नहीं होगी आप आसानी से कर पाएंगे।

Advertisment

2. स्क्वाट्स

स्क्वाट्स यानी कि उठक बैठक। इससे आपके क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को अच्छे से काम करने में सहायता मिलती है।

3. सूर्य नमस्कार

Advertisment

सूर्य नमस्कार एक बहुत ही पुरानी योगाआसन है जो सुबह सूरज उठने के समय किया जाता है। यह आसन सूरज के देवता को अर्पित करके किया जाता है जो सारे शक्ति का आधार है। इसे करने से आपके शरीर में एनर्जी आती है।

4. पुशअप्स

पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल है पर यह बहुत ही ज्यादा फलदायक है। यह आपके शरीर में जरूरी मसल्स को अच्छे से कम करने में सहायता करता है। अगर आप इसे रोज अभ्यास करेंगे तो धीरे-धीरे आपको इसे करने में आसानी होगी।

Advertisment

5. लंग्स

इसे करने से आपके घुटने कमर बहुत ही ज्यादा अच्छे रहते हैं। इसे करते वक्त आपके शरीर को सीधा रखना पड़ेगा। यह भी स्क्वार्ट की तरह ही थोड़ा मुश्किल है पर रोज करने से आपको बहुत ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। इसे करने से आप शरीर का एक अच्छा आकृति पा सकते हैं।

रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से पहले एक गिलास गर्म पानी जरूर पी लीजिए। पहली बार एक्सरसाइज करना शुरू कर रहे हैं तो अपने ऊपर ज्यादा दबाव ना डालिए। अगर आप चाहें तो पहले दिन 10 मिनट कर सकते हैं उसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके अपने समय को बढ़ा सकते हैं।

morning energy एक्सरसाइज कमर
Advertisment