Advertisment

Female Friends: क्या आप जानते हैं महिला दोस्त होने के फ़ायदे?

महिलाओं को हम दोस्ती के नाम पर हमेशा जज कर लेते हैं। पुरुषों की दोस्ती के बारे में कहा जाता है कि ये मुसीबत के समय कभी भी 'साथ' नहीं छोड़ते। क्या महिला दोस्ती के सिर्फ नुकसान ही हैं? नहीं, आज इस भ्रम को तोड़ेगे और इनके फायदे जानेंगे-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Female Friends (Pinterest))

Benefits Of Female Friends (Image Credit: Pinterest)

Benefits Of Female Friends: महिला दोस्ती को हमेशा पुरुषों की दोस्ती से कम आँका जाता है। इस बात को आपने आम ही सुना होगा कि महिलाओं की दोस्ती पुरुषों की दोस्ती जितनी मजबूत नहीं होती। महिला दोस्ती को हमेशा ही अंडररेट किया जाता है। उनकी दोस्ती के बारे में आम धारणाएं बनी हुई हैं जैसे महिला दोस्ती में ईर्ष्या और कॉम्पिटिशन होती है। एक दूसरे का स्टैंड नहीं लेती। महिलाओं को हम दोस्ती के नाम पर हमेशा जज कर लेते हैं। पुरुषों की दोस्ती के बारे में कहा जाता है कि ये मुसीबत के समय कभी भी 'साथ' नहीं छोड़ते। क्या महिला दोस्ती के सिर्फ नुकसान ही हैं? नहीं, आज इस भ्रम को तोड़ेगे और इनके फायदे जानेंगे-

Advertisment

Female Friends: क्या आप जानते हैं महिला दोस्त होने के फ़ायदे?

1. Boost Self Esteem

महिला  दोस्ती के साथ आपका 'सेल्फ-एस्टीम' बढ़ता है। एक महिला दूसरी महिला को अच्छे से समझती है और जानती है कि दूसरी महिला को किन मुसीबतों से गुजरना पड़ता है। इसलिए वो उनकी 'चीयरलीडर' बनती है। वो आपको हर चीज़ के लिए गाइड करती है। जब रिलेशनशिप में आपकी वैल्यू नहीं होती वो बताती है आपकी सेल्फ-रिस्पेक्ट सबसे ऊपर है। इसके साथ ही करियर में कोई टेंशन या फिर बात उनसे कुछ शेयर करने चाहते हैं वो हमेशा तैयार रहती है। 

Advertisment

2. Emotional Support 

महिला दोस्त होने के बहुत फायदे हैं। एक फायदा यह भी है कि इनकी तरफ से भावनात्मक सहारा बहुत मिलता है। आपको जब भी भावनात्मक तौर पर किसी की जरुरत पड़ती है तब यह बिलकुल आपका साथ नहीं छोड़ती हैं। इनके साथ आप सहज महसूस करते हैं। मुश्किल समय में जब आपको किसी के कंधे और साथ की जरुरत होती है या आपका रोने का मन करता है, तब महिला दोस्त के साथ आप भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। 

3. Good Listener

Advertisment

महिला दोस्त बातों को अच्छी तरह सुनती हैं। इससे आप खुद को वैल्यू देते हैं। आपको इस तरह नहीं लगता कि आपको कोई सुन नहीं रहा है। जहाँ आपको सुना जाता है, वहां आपका बात करने का मन भी करता है। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होता है और मूड अच्छा होता है। रिसर्च भी इस बात का परिमाण देती हैं कि महिला दोस्ती आपका 'स्ट्रेस' कम करती है। 

4. Always Stands For You

महिलाएं कभी भी मुश्किल की घड़ी में आपका साथ नहीं छोड़ती। इसलिए आपकी लाइफ में एक महिला दोस्त होनी ही चाहिए। जब भी आपके ऊपर बुरा समय आएगा, वह आपको रोने के लिए एक कन्धा और अच्छी चाय या कॉफी ऑफर करेंगी। आपके साथ समय बताने के लिए भी जरूर हाजिर हो जाएगी।

5. Secret Keeper

महिलाओं के अंदर 'धैर्य' होता है जिससे वे बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी सहन कर लेती है लेकिन उसके बारे में किसी से बात नहीं करती। इसकी उदाहरण आप अपने घर में अपनी मां और दादी में देख सकते हैं। ऐसी ही महिला दोस्त होती है, जब आप उनसे कोई बात शेयर करते हैं तब आपको यह डर नहीं रहता कि वह किसी के साथ बात शेयर करेंगी। वह बातों को अपने अंदर रख लेती हैं। इसके साथ ही उनके साथ आपका अच्छा बांड बन जाता है। 

female friends महिला दोस्त
Advertisment