/hindi/media/media_files/2026/02/22/doomscrolling-meaning-causes-and-how-to-stop-2026-02-22-20-02-29.png)
Photograph: (freepik)
डूमस्क्रॉलिंग वो हैबिट है, जिसमें हम मोबाइल या सोशल मीडिया पर लगातार नेगेटिव न्यूज़ और पोस्ट स्क्रॉल करते रहते हैं, भले ही वो हमें परेशान ही क्यों न कर रही हों। ये हैबिट धीरे-धीरे मेन्टल हेल्थ पर असर डालती है और एंग्जायटी, स्ट्रेस और नींद की प्रॉब्लम बढ़ा सकती है।
डूमस्क्रॉलिंग क्या है? हम इसे कैसे रोक सकते हैं?
डूमस्क्रॉलिंग आखिर है क्या?
डूमस्क्रॉलिंग शब्द “डूम” (बुरी या नेगेटिव न्यूज़) और “स्क्रॉलिंग” (लगातार नीचे स्क्रॉल करना) से मिलकर बना है। जब हम देर रात या खाली टाइम में बार-बार सैड, स्केरी या गुस्सा दिलाने वाली न्यूज़ पढ़ते रहते हैं, तो वो डूमस्क्रॉलिंग कहलाती है। ये हैबिट अक्सर तब बढ़ती है, जब हम स्ट्रेस या अनसर्टेन महसूस कर रहे होते हैं।
मेन्टल हेल्थ पर इसका असर
लगातार नेगेटिव कंटेंट देखने से मंद पर बर्डन बढ़ता है। इससे एंग्जायटी, बेचैनी और डर की फीलिंग बढ़ सकती है। कई लोगों की नींद प्रभावित होती है, खासकर जब वो सोने से पहले सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं। धीरे-धीरे ये हैबिट फोकस और प्रोडक्टिविटी को भी कम कर देती है।
हम इसमें फंस क्यों जाते हैं?
डूमस्क्रॉलिंग के पीछे क्यूरोसिटी और “कुछ मिस न हो जाए” यानी FOMO की फीलिंग काम करती है। हमारा मंद न्यू इनफार्मेशन पाने के लिए क्यूरियस रहता है, भले ही वो इनफार्मेशन नेगेटिव ही क्यों न हो। सोशल मीडिया एल्गोरिदम भी ऐसे कंटेंट को बार-बार दिखाते हैं, जिससे हम ज्यादा टाइम तक जुड़े रहें।
इसे रोकने के आसान तरीके
सबसे पहले, अपने स्क्रीन टाइम को मॉनिटर करे। मोबाइल में स्क्रीन टाइम फीचर का यूज़ करें और एक लिमिट तय करें। सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन दूर रखें। नोटिफिकेशन कम करना और न्यूज ऐप्स को लिमिटेड करना भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा, खाली टाइम में किताब पढ़ना, वॉक करना या किसी हॉबी को अपनाना बेटर ऑप्शन हो सकता है।
पॉजिटिव कंटेंट और माइंडफुलनेस अपनाएं
अगर सोशल मीडिया का यूज़ करना जरूरी है, तो अपने फीड को पॉजिटिव और इन्स्पिरिंग कंटेंट से भरें। माइंडफुलनेस और डीप ब्रीथिंग लेने की तकनीकें भी मंद को शांत रखने में मदद करती हैं। डूमस्क्रॉलिंग एक कॉमन हैबिट है, जो मेन्टल हेल्थ को इम्पैक्ट कर सकती है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us