Advertisment

प्रभावी तरीके से दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह अपनाएं ये 6 टिप्स

सुबह हमारी दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। अगर सुबह अच्छी बीत जाए तो पूरा दिन बढ़िया रहता है। हम सबसे बड़ी गलती कर यह करते हैं कि हम रात को अपने अगले दिन को शेड्यूल करके नहीं सोते हैं। जिसके कारण सुबह जब हम बिना किसी प्लान के उठते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
morning (Freepik)

Effective Morning Tips (Image Credit: Freepik)

Effective Morning Tips: सुबह हमारी दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। अगर सुबह अच्छी बीत जाए तो पूरा दिन बढ़िया रहता है। हम सबसे बड़ी गलती कर यह करते हैं कि हम रात को अपने अगले दिन को शेड्यूल करके नहीं सोते हैं। जिसके कारण सुबह जब हम बिना किसी प्लान के उठते हैं तब हमें समझ नहीं आता कि हम कहां से शुरुआत करें। इससे हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता है। हमें स्ट्रेस भी होने लगता है। इसके साथ ही हम भाग दौड़ के काम करते हैं। आईए जानते हैं कि सुबह की शुरुआत प्रभावित तरीके से किस तरह कर सकते हैं-

Advertisment

प्रभावी तरीके से दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह अपनाए ये 6 टिप्स

सुबह उठने की आदत बनाएं

सबसे पहले सुबह उठने की आदत बनानी चाहिए। हमारा उठने का एक फिक्स्ड समय होना चाहिए। इससे आपका एक फिक्स्ड रूटीन बनेगा जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आपको पता लग जाएगा कि इस समय मुझे क्या काम करना है। इससे आपको टाइम टेबल बनाने में भी आसानी हो सकती है। 

Advertisment

बॉडी को हाइड्रेट कीजिए

पूरी रात सोने के कारण हमारी बॉडी में डिहाइड्रेशन हो जाती है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीजिए। इससे आपको बहुत सारे सेहत फायदे मिलेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक भी फील करेंगे। इससे आपको कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसलिए सबसे पहले सुबह एक गिलास पानी से अपने दिन की शुरुआत करें।

एक्सरसाइज

Advertisment

सुबह उठकर कुछ पल अपने शरीर को देने में कोई बुराई नहीं है। सबसे पहले आप पानी पिएँ। इसके बाद आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं। आप योगा या माइंडफुल टेक्निक्स भी उपयोग में ला सकते हैं। इससे दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ ही आपके अंदर सकारात्मक आएंगी। 

ब्रेकफास्ट

यह हमारे दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील है क्योंकि इससे हमारे दिन की शुरुआत होती है। आप दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी खाने से कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट को कभी स्किप ना करें। आपका ब्रेकफास्ट में पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, फैट्स और विटामिन आदि होने चाहिए। इससे आप पूरा दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपका काम में भी मन लगेगा।

Advertisment

टेक्नोलॉजी से दूरी

सुबह अपना समय बर्बाद सोशल मीडिया या टेक्नोलॉजी पर मत करें। यह बहुत कीमती समय है। इसमें आप अपने साथ समय बिताए और। अगर दिन की शुरुआत आप सोशल मीडिया पर समय बर्बाद से करेंगे, इससे आपका टाइम टेबल खराब होगा और प्रोडक्टिविटी भी कम होगी। आप पूरा दिन चिड़चिड़ा रहेंगे क्योंकि आपका समय पर काम नहीं हो रहा।

एक दिन पहले तैयारी

आज की बिजी लाइफस्टाइल में सुबह सबके पास लिमिटेड समय ही होता है। उसमें ही हमें खुद के लिए समय निकालना होता है और ऑफिस के लिए भी तैयार होना होता है। ऐसे में आप  सुबह के काम की प्लानिंग है, एक दिन पहले कर सकते हैं जैसे कि आप कल कौन से कपड़े पहनने वाले हैं, क्या-क्या आपके काम है। सभी काम को आप एक रात पहले शेड्यूल कर सकते हैं। इससे आपकी सुबह का काफी समय बचेगा। आपको सिर्फ सुबह उसके इंप्लीमेंटेशन पर ध्यान देना है। 

morning सुबह
Advertisment