Advertisment

Home Remedies: कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन घर की चीजों से

लाइफ़स्टाइल/ब्लॉग: पुराने समय में आज की तरह इतने सारे स्किन केयर के प्रोडक्ट नहीं होते हुए भी हमारे दादी के चेहरे में निखार कुछ कम नहीं होता था। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए उन्होंने घर से ही उपाय ढूंढ लिया वो भी बिल्कुल सुरक्षित और प्रभावशाली।

author-image
Ria Dey
New Update
Home Remedies(NDTV)

Home Remedies For Glowing Skin (Image Credit - NDTV)

Home Remedies For Glowing Skin (Grandma Secret): पुराने समय में आज की तरह इतनी सारी स्किन केयर के प्रोडक्ट ना होते हुए भी हमारी दादी के चेहरे में निखार कुछ कम नहीं होता था और दादी ने यही सीक्रेट हमारी मां के उपर भी प्रयोग किया, इसीलिए तो वो आज भी इतनी सुन्दर दिखती हैं। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए उन्होंने घर से ही उपाय ढूंढ लिया वो भी बिलकुल सुरक्षित और प्रभावशाली।

Advertisment

कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन घर की चीजों से

1. पपीते का पेस्ट

चेहरे में निखार लाने के लिए और चेहरे को अब और भी यंग रखने के लिए पपीता का पेस्ट बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और एक उज्ज्वल त्वचा पाने में सहायता करता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए आप पहले एक पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और उनका एक पेस्ट बना लीजिए। इसमें एक चम्मच मधु डाल दीजिए और इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसको अब आप अपने मुख पर लगाइये और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए। 10 मिनट के बाद आप इसे ठंडे पानी से धो लीजिए। इसे हफ्ते में दो से तीन बार भी यूज कर सकते हैं अच्छा फल पाने के लिए। 

Advertisment

2. एलोवेरा का पेस्ट

अगर आपके स्किन में पिंपल्स की प्रॉब्लम है तब आपके लिए एलोवेरा बहुत ही ज्यादा उपकारी है। एलोवेरा हमारे मुख से झुर्रियां हटाने में और स्वस्थ त्वचा पाने में सहायता करता है। एलोवेरा का फेस बनाने के लिए पहले आपको एक एलोवेरा से उसका जेल निकालना पड़ेगा। अगर आप चाहें तो उसे पानी से धो सकते हैं। एलोवेरा को इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं। आप सिर्फ एलोवेरा को अपने मुंह में लगा सकते हैं और 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। या फिर आप एलोवेरा के साथ नींबू मिलाकर उसका एक पीस बनाकर भी मुंह में लगा सकते हैं और 5 से 10 मिनट तक अपने मुंह पर ऐसे ही लगा रहने दे सकते हैं। सूख जाने के बाद आप इसे अच्छी तरह से ठंडे पानी से धो लीजिए। 

3. बेसन का पेस्ट

Advertisment

बेसन का पेस्ट के बारे में हम सभी जानते हैं। यह स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा उपकारी माना जाता है। अगर आपकी त्वचा रूखी और शुष्क हो गई है तो बेसन का पेस्ट रोज लगाने से ये समस्या का समाधान हो सकता है। धूप के वजह से हमारी त्वचा काली पड़ जाती है, उससे मुक्ति पाने के लिए बेसन का पेस्ट बहुत ही फलदायक है। बेसन का फेस बनाने के लिए आप पहले एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेसन ले लीजिए उसके साथ दो चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लीजिए और उसके बाद इसे अपने मुख पर लगाइये और जब यह सूख जाए तब इसे अच्छी तरह से धो लीजिए। इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको कोई फेसवास या साबुन को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो इसे अपने हाथ पर या फिर पैरों पर भी लगा सकते हैं।  

4. हल्दी का पेस्ट

हल्दी के गुण के बारे में हम सबको पता है। हल्दी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट हमारे त्वचा का निखार वापस लौटाने में सहायता करते हैं। हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए आप पहले दो चम्मच हल्दी पाउडर ले लीजिए आप चाहें तो नेचुरल हल्दी भी यूज कर सकते हैं उसे थोड़ा पेस्ट करके। उसमें एक से दो चम्मच बेसन, दूधिया पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसे मुख पर 5 से 10 मिनट लगाने के बाद धो लीजिए। 

Advertisment

5. मधु

सर्दी के समय मधु हमें जैसे ठंडी से बचने में सहायता करता है उसी तरह अगर मधु को आप रोज अपने मुंह पर लगाएं तो आपकी त्वचा में निखार आता है और आपकी त्वचा भी बहुत नरम रहती है। मधु का इस्तेमाल हम बहुत तरीके से कर सकते हैं इसे हम बेसन के पेस्ट के साथ में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। और अगर आप चाहे तो अपने उंगली में थोड़ा सा मधु लेकर अपने मुख पर मसाज कर सकते हैं। 

कहते हैं हमारी त्वचा पर निखार तभी आता है जब हम स्वस्थ रहते हैं और अच्छा खाना खाते हैं। रोज पर्याप्त परिमाण में पानी पीना और सब्जी खाना ना भूलें। ज्यादा ऑइली खाना ना खाएं। नींद भी हमारी स्किन में निखार लाने में सहायता करता है।

home remedies skin ग्लोइंग Grandma Secret
Advertisment