Advertisment

Period Panty: जानिए क्या है पीरियड पैंटी और क्या हैं इसके फायदे

लाइफ़स्टाइल: पीरियड पैंटी को मासिक धर्म अंडरवियर या पीरियड अंडरवियर भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की पैंटी है जिसे विशेष रूप से पीरियड के दौरान पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नार्मल लैंग्वेज में कहें तो यह कुछ कुछ डायपर जैसी है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Period Panty (India Mart, Alibaba)

Know What Is Period Panty And What Are Its Benefits (Image Credit - India Mart, Alibaba)

What Is Period Panty And What Are Its Benefits: महिलाएं पीरियड्स के दौरान कई तरह में प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मार्केट में तमाम मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं लेकिन उनसे महिलाओं को पीरियड्स के दौरान लीक का खतरा बना रहता है। उन्हें इस्तेमाल करने के बाद भी वे अक्सर चैन की नींद नहीं सो पाती हैं। इसी समस्या के समाधान के रूप में मार्केट में महिलाओं के लिए पीरियड पैंटी उपलब्ध हो चुकी हैं। पीरियड पैंटी को मासिक धर्म अंडरवियर या पीरियड अंडरवियर भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की पैंटी है जिसे विशेष रूप से पीरियड्स के दौरान पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नार्मल लैंग्वेज में कहें तो यह बिल्कुल वैसी है यह कुछ कुछ डायपर जैसी है। इसे पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप जैसे पीरियड प्रोडक्ट्स को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पीरियड पैंटी एक विशेष कपड़े की परतों से बनाई जाती हैं जो सोखने, ड्राई रखने, लीक प्रूफ और स्मेल रोकने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करती है।

Advertisment

पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने के यह हैं फायदे 

1. सोखती है और लीलेज से बचाती है

पीरियड पैंटी को सोखने वाले कपड़े की कई परतों के साथ डिज़ाइन किया गया है, आमतौर बिच में जहां ज्यादा ब्लड आने की उम्मीद होती है। ये परतें नमी को अब्जोर्ब करने और ख़त्म करने में मदद करती हैं, आपको सूखा रखती है और लीकेज को रोकती हैं। ये नार्मल पीरियड प्रोडक्ट्स के समान सोखने के कई स्तर प्रदान करते है।

Advertisment

2. आरामदायक होती है

कई लोगों को पैड या टैम्पोन जैसे विकल्पों की तुलना में पीरियड पैंटी अधिक आरामदायक लगती है। पीरियड पैंटी में इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा अक्सर मुलायम और ब्रीदेबल होता है, जो पीरियड के दौरान ज्यादा आरामदायक और इरीटेशन फ्री फील करने में मदद करता है।

3. एनवायरनमेंट फ्रेंडली  

Advertisment

पीरियड पैंटी का उपयोग करके आप अपने पर्यावरणीय पर पड़ने प्रभाव को काफी कम कर सकती हैं। इस्तेमाल करके फेंकने वाले पीरियड प्रोडक्ट्स गंदगी में योगदान करते हैं और सड़ने या गलने में भुत समय लेते हैं। पीरियड पैंटी दोबारा इस्तेमाल की जा सकती हैं, उन्हें धोकर दोबारा पहना जा सकता है, जिससे अपशिष्ट की मात्रा कम होगी है।

4. पैसे की बचत होती है 

पीरियड पैंटी खरीदने की लागत डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स से तो अधिक हो सकती है, लेकिन समय के साथ वह आपके पैसे बचा सकती है। क्योंकि पीरियड पैंटी दोबारा यूज की जायेगी, इसलिए आपको हर महीने डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी, जिसकी वजह से पीरियड्स पर होने वाला खर्चा कम हो जायेगा।

Advertisment

5. सुविधा रहती है 

पीरियड पैंटी आसपास ले जाने या ज्यादा पीरियड प्रोडक्ट्स को खरीदने की आवश्यकता को खत्म करती है। आप अपने फ्लो के आधार पर इन्हें अकेले या अन्य मासिक धर्म उत्पादों के साथ बैकअप के रूप में पहन सकती हैं। इनकी नियमित देखभाल आम अंडरवियर की तरह ही होती है।

6. अलग-लगा डिजाइन में उपलब्ध

पीरियड पैंटी का इस्तेमाल आपके मेंस्ट्रुअल सायकल के अलग-अलग चरणों के दौरान किया जा सकता है, जिसमें हल्की स्पॉटिंग या भारी प्रवाह वाले दिन शामिल हैं। वे अलग-अलग डिजाइन में आती हैं, जैसे कि बिकनी, हिप्स्टर, या हाई-वेस्ट जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब स्टाइल चुन सकते हैं।

Period Panty benefits फ़ायदे पीरियड पैंटी
Advertisment