Advertisment

Night Care: रात को सोने से पहले जरुर करें ये चीजें

ब्लॉग | लाइफ़स्टाइल: दिन में शायद हम अपने काम की वजह से अपना पूरा खयाल नहीं रख पाते हैं इसीलिए रात में अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। रात को सोने से पहले आप कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जिससे आप दूसरे दिन बहुत ही ताजा महसूस करेंगें।

author-image
Ria Dey
New Update
Night Care (Be Beautiful. in).png

Some Night Routines You Should Follow Everyday (Image Credit:Be Beautiful. in)

Some Night Routines You Should Follow: दिन में शायद हम अपने काम की वजह से अपना पूरा खयाल नहीं रख पाते हैं इसीलिए रात में अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। रात को सोने से पहले आप कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जिससे आप दूसरे दिन बहुत ही ताजा महसूस करेंगें। 

Advertisment

रात को सोने से पहले जरुर करें ये चीजें

1. त्वचा का ख्याल रखें

रात को सोने से पहले आप अपना मुंह फेसवॉश से धो सकते हैं जिससे आपका मुंह ताजा अनुभव करेगा। आप चाहें तो कोई टोन रिमूवर क्रीम या स्क्रबर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisment

2. बालों का ख्याल रखें

अगर आप रात में बाल को खोल कर सोएंगे तो आपके बाल खराब हो सकते हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले अच्छे से बाल में कंघी करके उसे बांधकर सोइए। इससे दूसरे दिन आपके बाल अच्छे रहेंगे।

3. हाथ और पैर का ख्याल रखें

Advertisment

दिन भर काम करने की वजह से हमारे हाथ और पैर शुष्क पड़ जाते हैं। रात को सोने से पहले आप अपने पैरों को अच्छे से थोड़ा गर्म पानी से साफ करके हाथ और पैर में मॉइश्चराइजर लगा लीजिए।

4. नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें

हमारे स्किन की डैमेज रिपेयर होने के लिए रात से अच्छा समय और कोई नहीं है। रात को सोने से पहले कुछ नाइट क्रीम लगाइए और अपने होठों पर भी कोई मॉइश्चराइजर लगाइए। इससे दूसरे दिन आप हेल्दी स्कीन पाएंगे।

Advertisment

5. हल्का खाना खाएं

अगर आप बाहर खाना खा रहे हैं तो यह संभव नहीं है पर अगर आप घर में खाना खा रहे हैं तो कुछ हल्का खाना खाइए। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दूसरे दिन आपको कोई पेट की समस्या नहीं होगी।

रात को सोने से पहले ब्रश करके जरूर सोना चाहिए इससे हमारे दांत अच्छे रहते हैं। और अपनी आंखों का ख्याल रखने के बारे में मत भूलना। ज्यादा रात तक फोन इस्तेमाल ना करें। अगर आपको इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो आप कोई कंप्यूटर आईग्लासेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी आंखों को कम हानि पहुंचेगी।

routine बाल Night
Advertisment