Self-Love: जॉब और घर संभालते‌-संभालते क्यों महिलाओं खुद को भूल जाती हैं

नए ज़माने की महिलाएं कई भूमिकाएं बड़े ही अच्छे ढंग से निभा रही है। इन्हीं सब के बीच वे खुद को भूल जाती है। खुद से प्यार करना, खुद का ख्याल रखना सब कुछ पीछे छोड़ देती है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Women managing job and home

Women managing job and home Photograph: (Pinterest )

Why do women forget themselves while managing job and home?: नए ज़माने की महिलाएं कई भूमिकाएं बड़े ही अच्छे ढंग से निभा रही है। महिलाएं अक्सर मां, बेटी, बहु, बहन आदि रिश्ते निभाने के साथ प्रोफेशन रोल्स भी बेहतरीन तरीके से निभाती है। घर से लेकर बाहर तक एक महिला सारे काम कर लेती और हमेशा सब को खुद से आगे रखती है और इन्हीं सब के बीच वे खुद को भूल जाती है। खुद से प्यार करना, खुद का ख्याल रखना सब कुछ पीछे छोड़ देती है। 

Advertisment

Self- love: जॉब और घर संभालते‌-संभालते क्यों महिलाओं खुद को भूल जाती हैं

Self- love स्वार्थ नहीं बल्कि खुद से प्यार करना है 

हमारी संस्कृति में महिलाओं को अक्सर 'त्याग' और 'सेवा' की प्रतिमूर्ति के रूप में दिखाया जाता है। बचपन से ही महिलाओं को सिखाया जाता है, कि उनकी खुशी दूसरों की खुशी में होनी चाहिए। लेकिन क्या इसका यह अर्थ कि वे अपनी ज़रूरतों, इच्छाओं और खुशियों को नजरअंदाज करती रहें। Self-love का मतलब ही होता है, अपनी भावनाओं का सम्मान करना, अपने शरीर की देखभाल करना और समय-समय पर खुद को प्राथमिकता देना। यह कोई स्वार्थ नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए आवश्यक कदम है।

Advertisment

कैसे जिम्मेदारियों में ही उलझ कर रह जाती है महिलाएं 

घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं खुद के लिए समय निकालना भूल ही जाती है। सुबह बच्चों को तैयार करने से लेकर शाम के खाने तक, घर से ऑफिस तक की मल्टीटास्किंग करना, दिन इसी भागदौड़ में उलझ कर रह जाता है। इस सबमें खुद के लिए 10 मिनट निकालना भी बहुत बड़ी बात लगती है। धीरे-धीरे वे अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करना एक आदत ही बना लेती है। इसका असर उनकी सेहत, आत्म-सम्मान और खुशी पर पड़ता है। 

मानसिक थकान और आत्मग्लानि 

Advertisment

जब कोई महिला बार-बार खुद को दूसरों के लिए कुर्बान करती है, तो एक समय बाद वह थक जाती है। यह थकान सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि मन और दिल की भी होती है। उसे लगता है, कि उसकी अपनी पहचान कहीं खो सी गई है, और वह बस दूसरों की जरूरतें पूरी करने के लिए रह गई है। ऐसे में खुद पर ध्यान देना या खुद के लिए कुछ करना भी स्वार्थ का अहसास दिलाता है। इसी सोच की वजह से महिलाएं self-love से दूर हो जाती हैं।

Self-love को अपनाना कितना जरूरी है 

Self-love कोई स्वार्थ नहीं है, ये एक कदम है जो हर महिला को अपने लिए लेनी चाहिए। हर दिन एक मौका देता है खुद से प्यार करने का। यदि रोज आप खुद के लिए थोड़ा समय निकालें, पसंद की किताब पढ़ें, ध्यान या योग करें, अच्छा खाना बनाएं या थोड़ा आराम करें तो ये सब भी Self-love में ही आते है। ये self-love के आसान तरीके हैं। जब महिला खुद को समय देती है, तो वह और भी बेहतर तरीके से अपने परिवार और समाज का ख्याल रख पाती है। Self-love से आत्मविश्वास भी बढ़ता है, खुशी मिलती है और जीवन में संतुलन बना रहता है।

women job home love