Advertisment

World Menopause Day 2024: क्या पेरीमेनोपॉज के दौरान हो सकती हैं आप गर्भवती ?

पेरीमेनोपॉज गर्भवती होने की संभावना पूरी तरह नहीं होती है। हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण यह संभावना घटती जाती है, लेकिन इसे पूरी तरह से Dismissed नहीं किया जा सकता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Stress Effects on Women's Reproductive System

(File Image)

कल World Menopause Day 2024 है, जो मेनोपॉज और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। मेनोपॉज का सफर हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण होता है, और इसके दौरान कई शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। पेरीमेनोपॉज, यानी मेनोपॉज से पहले का चरण, भी महिलाओं के लिए कई सवाल और चिंताएँ लेकर आता है। इनमें से एक बड़ा सवाल यह है कि क्या पेरीमेनोपॉज के दौरान गर्भधारण संभव है? इस लेख में हम इसी महत्वपूर्ण सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

Advertisment

पेरीमेनोपॉज और ओव्यूलेशन के बीच 5 संबंध 

1. अण्डोत्सर्ग का अनियमित होना (Irregular Ovulation)

पेरीमेनोपॉज के दौरान, पीरियड्स साइकिल अनियमित हो जाता है, और इसी के साथ ओव्यूलेशन भी इरेगुलर हो जाता है। कुछ महीनों में नियमित ओव्यूलेशन हो सकता है, जबकि कुछ महीनों में यह पूरी तरह से रुक भी सकता है। पीरियड्स साइकिल कम या ज्यादा दिनों का हो सकता है और bleeding की मात्रा भी बदल सकती है।

Advertisment

2. हार्मोन का अनियमित होना (Hormonal Imbalance)

पेरीमेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन, जो ओव्यूलेशन और पेरियड्स को नियंत्रित करते हैं, के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। एस्ट्रोजन की मात्रा कभी-कभी सामान्य से ज्यादा हो सकती है, और कभी बहुत कम। जब एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ता है, तो ओव्यूलेशन हो सकता है, लेकिन जब इसका स्तर गिरता है, तो ovulation नहीं हो पाता। 

3. अंडे के संख्या में कमी (Declining egg)

Advertisment

महिलाओं में जन्म से ही egg होते हैं, और उम्र बढ़ने के साथ इनकी संख्या कम होती जाती है। पेरीमेनोपॉज के दौरान, इनकी मात्रा कम होने लग जाती है। पीरियड्स साइकिल के दौरान कुछ eggs activated हो सकते हैं, लेकिन ovulation के लिए जरूरी eggs की संख्या और गुणवत्ता में गिरावट आ जाती है। 

4. गर्भधारणना की क्षमता में गिरावट (Decline in Fertility)

पेरीमेनोपॉज के दौरान, Reproduction की क्षमता में धीरे-धीरे गिरावट आती है, लेकिन गर्भधारण की संभावना पूरी तरह समाप्त नहीं होती। ओव्यूलेशन कम बार हो सकता है, लेकिन जब तक menstruation पूरी तरह बंद न हो जाए, तब तक ओव्यूलेशन हो सकता है। पेरीमेनोपॉज के दौरान भी अंडोत्सर्जन हो सकता है, जिससे महिला गर्भवती हो सकती है। 

Advertisment

5. रजोनिवृत्ति की शुरुआत (Onset of Menopause)

पेरीमेनोपॉज वह समय है जो Menopause की ओर ले जाता है। Menopause तब होती है जब महिला का menstruation लगातार 12 महीनों तक बंद रहता है। इस समय ओव्यूलेशन पूरी तरह से समाप्त हो जाता है और महिला की Reproduction की क्षमता भी खत्म हो जाती है। 

Ovulation Perimenopause Ovulation In Women
Advertisment