Midlife and Myth: क्या हैं मेनोपॉज के मिथक? जिन पर होनी चाहिए खुल कर बात

मेनोपॉज और इसके अलग अलग स्टेज पर महिलाओं को समाज कई गलत बातें बताता हैं इससे उनके मन और सेहत दोनों पर असर पड़ता हैं। मेनोपॉज से जुड़े मिथकों को सही जानकारी से तोड़ना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि मेनोपॉज जीवन का अंत नहीं हैं।

author-image
Nainsee Bansal
New Update
Menopause

File Image

आज भी महिलाओं में 40 की उम्र में होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलाव के लिए बहुत सारी गलत मान्यताओं और धारणाओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता हैं। लेकिन मेनोपॉज और इसके अलग अलग स्टेज पर महिलाओं को समाज कई गलत बातें बताता हैं इससे उनके मन और सेहत दोनों पर असर पड़ता हैं। मेनोपॉज से जुड़े मिथकों को सही जानकारी से तोड़ना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि मेनोपॉज जीवन का अंत नहीं हैं। हार्मोनल बदलाव या शरीर में बदलाव बस बीच का एक पड़ाव हैं जिसे सही जानकारी और सही सपोर्ट की जरूरत हैं।

Advertisment

Midlife and Myth: क्या हैं मेनोपॉज के मिथक? जिन पर होनी चाहिए खुल कर बात

मेनोपॉज अचानक होता हैं

मेनोपॉज अचानक नहीं होता हैं, पहले पेरिमेनोपॉज़ आता हैं।यह स्टेज कई सालों तक चल सकती हैं। लेकिन इसका मतलब हैं कि मेनोपॉज धीरे धीरे होने वाली प्रक्रिया हैं जो बॉडी में धीरे धीरे चेंजेज लाती हैं।

मेनोपॉज का मतलब हैं कि आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती

पेरिमेनोपॉज़ के दौरान फर्टिलिटी पूरी तरह खत्म नहीं होती हैं, जब तक पीरियड्स 12 महीने के लिए रुके नहीं प्रेगनेंसी पॉसिबल हैं। मेनोपॉज के बाद प्रेगनेंसी के चांसेज कम होते हैं लेकिन बंद नहीं होते हैं क्योंकि यह महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोन पर निर्भर करता हैं।

Advertisment

मेनोपॉज हमेशा वजन बढ़ाता हैं

हार्मोनल बदलाव से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता हैं, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल और आहार इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। मेनोपॉज में वजन बढ़ना या घटना यह महिला के शरीर पर निर्भर करता हैं लेकिन सही डाइट इसमें और अधिक भूमिका निभाती हैं।

महिला चिड़चिड़ी या पागल हो जाती हैं

ऐसा कुछ नहीं हैं कि मेनोपॉज के कारण महिलाएं चिड़चिड़ी या पागल हो जाती हैं। लेकिन इसमें मूड स्विंग हो सकते हैं जो नींद की कमी और पोषण की कमी से हो सकता हैं। मेनोपॉज इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाता हैं।

मेनोपॉज सेक्स लाइफ को खत्म कर देता हैं

मेनोपॉज में हार्मोनल बदलाव से लिबिडो और कंफर्ट पर असर हो सकते हैं, लेकिन सही देखभाल और कम्युनिकेशन से सेक्स लाइफ ठीक रह सकती हैं। पार्टनर से अपनी प्रॉब्लम और चाहत को सांझा करें जिससे पार्टनर भी अपना बेस्ट देंगे।

Advertisment

मेनोपॉज केवल बॉडी चेंजेज हैं

मेनोपॉज केवल बॉडी चेंजेज नहीं यह emotional, psychological और सोशल चेंजेज भी हैं। यह मन से लेकर बॉडी हर जगह असर दिखाता हैं। लेकिन सही लाइफस्टाइल सारे इंपैक्ट को कम कर सकती हैं।

मेनोपॉज मिथक 40 की उम्र