Why Women Need To Priorities Their Own Energy: महिलाओं को शुरू से ही सिखाया जाता है कि कैसे उन्हें हर समय दूसरों को खुश रखना है। महिलाओं को हमेशा ही बोला जाता है कि उन्हें कभी किसी को मना नहीं करना है।महिलाओं के ऊपर जिम्मेदारियां का इतना बोझ होता है कि उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिलता है क्योंकि उन्हें दूसरों के काम बहुत कुछ ज्यादा करने पड़ते हैं। महिलाओं से पुरुषों से ज्यादा अपेक्षाएं होती हैं कि वे सभी की देखभाल करें। ऐसे में वे अपने आप को कहीं भूल जाती है या फिर हर समय दूसरों को ही खुश करने में लगी रहती हैं जिस कारण वो काम से अपनी वर्थ डिसाइड करने लग जाती है। आज के उस आर्टिकल पर बात करेंगे कि कैसे हर व्यक्ति महिलाओं की एनर्जी को डिजर्व नहीं करता है-
महिलाओं को अपनी एनर्जी हर किसी पर खर्च करने की जरूरत क्यों नहीं?
महिलाओं की कंडीशनिंग ऐसी होती है जिस कारण उन्हें ऐसा लगता है कि हर व्यक्ति उन्हें तभी प्यार करेगा या फिर रिस्पेक्ट करेगा, अगर वो उनका काम करेंगी। इसलिए वे वक्त काम करने के लिए व्यस्त रहती हैं या फिर दूसरों की खिदमत में लगी रहती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आपको अपनी वैल्यू बनाने के लिए या फिर दूसरों को खुश करने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा कर सकते हैं लेकिन आपको दूसरों को खुश करने के लिए हद से ज्यादा चीजों को नहीं करना चाहिए बल्कि अपनी एनर्जी को सेव करना चाहिए।
आपकी वैल्यू भी मैटर करती है। अगर आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो दूसरा कोई भी नहीं रखेगा। आप एक्सरसाइज, मेडिटेशन या फिर जर्नलिंग के लिए जरूर समय निकाले. इसके साथ ही स्वस्थ आहार खाएं और नेगेटिव लोगों से दूरी बनाएं और पॉजिटिव लोगों का साथ अपने आसपास जरूर बढ़ाएं। आपको एक बात समझनी होगी कि जो लोग आपको प्यार करते हैं या फिर आपको अपनी जिंदगी का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें आपको कुछ भी प्रूफ करने की जरूरत नहीं है। अगर आप उनके लिए खाना नहीं बनाएंगे या फिर एक दिन घर का काम नहीं करेंगे तो दूसरे लोग नाराज नहीं हो जाएंगे या फिर आपको नीचा नहीं दिखाएंगे।
एक बात आपको समझने की जरूरत है कि सही लोग हमेशा आपका नजरिया जानने की कोशिश करते हैं और आपको कभी भी आपकी चॉइस के लिए बुरा महसूस नहीं करवाते हैं। आप चाहे बुरे समय से गुजर रहे हैं या फिर आपका अच्छा समय चल रहा है, वे हमेशा आपका साथ देते हैं। उन्हें आपको जस्टिफिकेशन देने की जरूरत नहीं होती है। आपको उनसे वैलिडेशन भी नहीं लेनी पड़ती। आप उनके साथ खुलकरबातचीत कर सकते हैं उनका सपोर्ट आपको हर समय मिलेगा। इसके साथ ही आपका प्यार इस बात से कंपेयर नहीं करते हैं कि आप उनके लिए कितने एफर्ट्स करते हैं। सही लोगों के साथ आपको ऐसा महसूस होता है कि आपकी बात की वैल्यू की जा रही है और आपको एक्टिवली सुना जा रहा है।