Compatibility In Relationship: रिश्ते में कंपैटिबल होने के क्या लक्षण हैं?

रिश्तो में कंपैटिबिलिटी होने से प्यार ज्यादा बढ़ जाता है और आपके रिश्ते की लाइफ भी लंबी हो जाती है। जब हम रिलेशनशिप में दूसरे पार्टनर के लाइफस्टाइल को समझते हैं, उनके विचारों के साथ सहमत होते हैं और आप दोनों एक दूसरे के लिए एडजस्ट होते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Compatibility

(Image Credit: Forbes)

Compatibility In Relationship: रिश्तो में कंपैटिबिलिटी होने से प्यार ज्यादा बढ़ जाता है और आपके रिश्ते की लाइफ भी लंबी हो जाती है। जब हम रिलेशनशिप में दूसरे पार्टनर के लाइफस्टाइल को समझते हैं, उनके विचारों के साथ सहमत होते हैं और आप दोनों एक दूसरे के लिए एडजस्ट होते हैं। जब दो लोग एक दूसरे के साथ कंपैटिबल होते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वो दोनों एक ही चीज पसंद करते हैं लेकिन वो एक पॉइंट पर एग्री हो जाते हैं।आपकी कंपैटिबिलिटी समय के साथ बढ़ती जाती है-

रिश्ते में कंपैटिबल होने के क्या लक्षण हैं?

Mutual Respect

Advertisment

म्युचुअल रिस्पेक्ट में आप एक दूसरे की  रिस्पेक्ट करते हैं। अगर एक पार्टनर आपको रिस्पेक्ट दे रहा है तो बदले में उसे भी मिल रही है। आप किसी की भी बाउंड्रीज को क्रॉस नहीं करते हैं। उन्हें जो इज्जत मिल रही हैं उसके वह हकदार है। आप समझते हैं कि दूसरा व्यक्ति आपसे अलग हो सकता है। वो जैसे हैं उस हिसाब से उन्हें रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए। 

Acceptance

आप दोनों एक दूसरे को वैसे ही रहने देते हैं। उन्हें बदलने के लिए नहीं कहते हैं। यह भी रिश्ते में कंपैटिबिलिटी होने का एक लक्षण है। आपको पसंद नहीं है कि आपका पार्टनर आपके लिए बदले। आप उनकी इंडिविजुअलटी बरकरार रखते हैं। आप उनकी फ्रीडम पर रोक नहीं लगाते हैं। 

Reliability

आप दोनों को एक दूसरे के ऊपर भरोसा होता है। आपको किसी तरह का कोई शक नहीं होता है। इसके साथ ही आप जो भी उनके साथ बातें करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं। आप अपनी वादों से पीछे नहीं हटते हैं। आप दोनों एक दूसरे के लिए जो भी कहते हैं वो मैटर करता है और एक दूसरे में सीक्रेट नहीं रखते हैं।

Effective Communication

Advertisment

जब रिश्ते में कंपैटिबिलिटी होती है तब आप एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करते हैं। आप दोनों में कोई चीज छुपी नहीं रहती हैं और दोनों एक दूसरे के साथ खुले रहते हैं। आप दोनों के बीच कोई भी ऐसा नहीं होता है कि पार्टनर आपके बारे में क्या सोचूंगा? आप जैसे हैं खुद को नहीं बदलते हैं और हर बात को स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर के साथ करते हैं।

Same Values 

रिलेशनशिप में कंपैटिबल होने का एक लक्षण यह भी है कि आप दोनों एक ही चीज पसंद करते हैं। आप दोनों के सोचने का तरीका भी एक ही होता है जिस कारण आप दोनों आसानी से कोई भी फैसला ले सकते हैं। इससे आपका रिश्ता भी स्ट्रांग बनता है। आप दोनों की हॉबीज मिल सकती हैं, खाने में एक जैसी चीज  पसंद हो सकती हैं या फिर आप दोनों एक तरह की मूवी देखना पसंद कर सकते हैं।

Compatibility Compatibility In Relationship