Advertisment

Physical Intimacy: महिलाओं में देखे जाने वाले सेक्स से जुड़े सामान्य डर

औरतों को सेक्स से पहले डर लग सकता है, खासकर जब यह उनकी पहली बार होता है। लेकिन धीरे-धीरे और साथी के सहयोग और समझदारी के साथ, यह डर कम हो सकता है और व्यक्ति को सेक्स के अनुभव को अधिक आनंददायक बनाने में मदद मिल सकती है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Physical Intimacy(freepik)

(Image Source: freepik)

Typical Sex Related Worries That Women Experience: महिलाओं को सेक्स से संबंधित घबराहट महसूस होना सामान्य है। महिलाओं के मन में सेक्स से जुड़े डर कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे कि सोसाइटी प्रेशर, रिश्तें में विश्वास की कमी, शर्मिंदगी या अनुभव की कमी। ऐसे मामलों में उनके पार्टनर का साथ और सपोर्ट बहुत मायने रखता है। धीरे-धीरे सेक्स संबंधित विषयों पर बातचीत करना मददगार हो सकता है जिससे सेक्स के अनुभव को अधिक एन्जॉयबल बनाने में मदद मिल सकती है। 

Advertisment

महिलाओं में देखे जाने वाले सेक्स से जुड़े सामान्य डर 

1. ऑर्गेज्म में असफलता का डर

ऑर्गेज्म ना होने का डर उनके सेक्सुअल अनुभव के दौरान कई कारणों से हो सकता है जैसे कि दबाव, अनुभवहीनता या विभिन्न सेक्सुअल समस्याएं। यह डर उन्हें अपने सेक्सुअल जीवन में इन्सेक्युर महसूस कराता है और रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी के ना होने का कारण बन सकता है। 

Advertisment

2. अपने साथी को खुश ना करने का डर

यह डर महिलाओं में रिश्तों में सहयोग की कमी या अनुभव ना होने के कारण हो सकता है। इस तरह का डर उन्हें सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को सटिस्फैक्शन नहीं पहुंचाने की संभावना के लिए चिंतित कर सकता है।

3. सेक्स के दौरान दर्द होने का डर

Advertisment

यह डर भी एक सामान्य सेक्स से जुड़ा डर है, खासकर पहली बार सेक्स करने वाली महिलाओं के लिए। सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि उनकंफर्टबले महसूस करना, आंतरिक चोट, यौन संक्रमण या सेक्सुअल समस्याएं। यह डर महिलाओं में सेक्स के प्रति डर का अहसास करा सकता है। यह डर कई महिलाओं को सेक्स से दूर रहने के लिए मजबूर कर सकता है और रिश्तों में मन- मुटाव का कारण बन सकता है।

4. साथी द्वारा आंके जाने का डर 

सेक्स के दौरान अपने साथी से जज़ होने का डर हो सकता है जिससे वे अपनी  शारीरिक हालात का खुद अनुमान लगा लेती हैं। यह डर उन्हें  सेक्स के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र महसूस नहीं करने देता और इस कारण वे पार्टनर से दूरी बना लेती है।

Advertisment

5. अपने शरीर को लेकर कंफीडेंट ना होने का डर 

सेक्स के लिए अपने शरीर को लेकर कॉंफिडेंट ना फील करना औरतों का एक और डर होता है जो मुश्किलों का कारण हो सकता है। यह डर महिलाओं को इन्सेक्युर महसूस करा सकता है, जिससे वे अपने पार्टनर से दूर भागने के बहाने बनाने लगती हैं। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex सेक्स महिलाओं डर Women Experience Experience worries
Advertisment