Advertisment

Gratitude: बच्चों के लिए कृतज्ञता के बारे में जानना क्यों है जरूरी?

माना जाता है कि कृतज्ञता(ग्रेटिट्यूड) सबसे हेल्दी इमोशन है जिसका मनुष्य आभास कर सकते हैं। आभारी होना सबसे दयालु चीज है जो आप अपने आस पास मौजूद चीजों और लोगो के प्रति दिखा सकते हैं और यह हर मनुष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of gratitude

Importance of gratitude (Image Credit: freepik)

Why is gratitude important for kids: माना जाता है कि कृतज्ञता(ग्रेटिट्यूड) सबसे हेल्थी इमोशन है जिसका मनुष्य आभास कर सकते हैं। आभारी होना सबसे दयालु चीज है जो आप अपने आस पास मौजूद चीजों और लोगो के प्रति दिखा सकते हैं और यह हर मनुष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों को धन्यवाद कहना सिखाना एक महत्वपूर्ण सामाजिक स्किल है जिस पर कई माता-पिता जोर देते हैं, लेकिन अपने बच्चों को यह समझने में मदद करना चाहिए की वास्तव में आभारी या शुक्रगुजार कैसे होना है। 

Advertisment

वास्तव में कृतज्ञता(gratitude) क्या है? 

ग्रेटिट्यूड न केवल धन्यवाद कहने या फिर आभारी महसूस करने के बारे में है, बल्कि हमारे आस पास के लोगों के लिए प्रशंसा और दया दिखाने के बारे में भी है। हमे इस क्षण में रुककर यह पहचानने की जरूरत है कि हमारे आसपास क्या है जिसे हम कभी कभी हल्के में लेते हैं या फिर इग्नोर कर देते हैं। यह वर्तमान क्षण में मौजूद रहना और हमारे आस पास की सुंदरता और पॉजिटिविटी को पहचानना है। हमेशा याद रखें यह सिर्फ धन्यवाद कहने से कही अधिक है। 

बच्चों को कृतज्ञता के बारे में सिखाना क्यों आवश्यक है? 

Advertisment

बच्चों को कृतज्ञता सिखाने की कला कठिन हो सकती है, खासकर यदि आपका बच्चा स्कूल जाने लगता है। इसलिए बेहतर होगा की आप जितनी जल्दी हो सके शुरुवात करें। बचपन में जब बच्चे को कोई कुछ दे तो उसके बाद धन्यवाद कहना है, यह सिखाने की जिम्मेदारी पैरेंट्स की ही होती है। जब आपका बच्चा कृतज्ञता के बारे में सीखता है, तो वह दूसरों को भावनाओं को समझता है और उनके प्रति संवेदनशील हो जाता है। 

कोई भी वयक्ति कृतज्ञ पैदा नहीं होता। वह अपने वातावरण, पैरेंट्स या फिर दोस्तों से यह कला सीखता है। जब बच्चे आभारी होना सीखते हैं तो वे खुश रहने लगते हैं, वे दूसरों के प्रति दयालु होते हैं, स्कूल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तनाव कम महसूस करते हैं, हमेशा पॉजिटिव रहते है, इस तरह के कई लाग उन्हें होने लगते हैं। 

बच्चों को कृतज्ञता के बारे में सिखाने के तरीके 

  1. उन लोगों को धन्यवाद दे जो आपकी मदद करते हैं।

  2. अपने बच्चों के सामने हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।

  3. बच्चों को जरूरतमंदों की मदद करना सिखाएं।

  4. खुद भी धैर्य रखें और अपने बच्चों को भी सिखाएं।

kids पॉजिटिव important gratitude धन्यवाद
Advertisment