Advertisment

Benefits Of Jamun: जामुन खाने के 5 फायदे

जामुन को ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाता है। यह एक गहरे बैंगली रंग का छोटा सा फल होता है जो हमारी बॉडी के लिए कई तरह को पोषक तत्व अपने अन्दर रखता है। जामुन खासकर गर्मियों के दौरान पाया जाता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Benefits Of Jamun

5 Benefits Of Eating Jamun ( Image Credit - HealthKart )

Benefits Of Jamun: जामुन को ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाता है। यह एक गहरे बैंगली रंग का छोटा सा फल होता है जो हमारी बॉडी के लिए कई तरह को पोषक तत्व अपने अन्दर रखता है। जामुन खासकर गर्मियों के दौरान पाया जाता है। इसे आयुर्वैदिक मेडिसिन्स के लिए सुखाकर भी इस्तेमाल किया जाता है साथ ही इसका सिरका भी बनाया जाता है जो डायबिटीज के योगियों के लिए अमृत के समान होता है। जामुन अपने टेस्ट के लिए बहुत पसंद किया जाता है। गर्मियों में यह फल बहुत फायदेमंद होता है। यह तमाम बीमारियों जैसे- पेट की समस्याएँ, डायबिटीज, गठिया और हार्ट और डाइजेशन सम्बन्धी समस्याओं के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, कैल्शियम, फ्लेवोनाइड जैसे तमाम तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारी बॉडी को फिट और हेल्दी रखने में सहायता करते हैं। 

Advertisment

जानिए जामुन खाने से क्या फायदे हो सकते हैं   

1. ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखता है 

जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि नहीं करता है। जामुन में जंबोलिन और एलाजिक एसिड जैसे कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करने में हेल्प करते हैं, जिससे यह डाइबिटीज के पेशेंट्स फायदेमंद होता है। जामुन खाने से ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने और डाइबिटीज को इफेक्टिवली मैनेज करने में हेल्प कर सकता है।

Advertisment

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं

जामुन  में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिसके कारण इसका कलर गहरा बैंगनी होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट आपकी सेल्स को हार्मफुल फ्री रेडिकल्स से प्रोटेक्ट करने  में हेल्प करते हैं और हृदय रोग और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के रिस्क को कम करते हैं।

3. स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है जामुन 

Advertisment

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बेनिफेशियल हैं। जामुन समय से पहले होने वाले बुढ़ापे और स्किन को dage karne wale फ्री रेडिकल्स से फाइट करने में हेल्पफुल होते हैं। जामुन में विटामिन ए और ई का भी भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद है यह स्किन कलर को इंप्रूव करता है और आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।

4. डायजेशन में सपोर्ट करता है

 जामुन को उसके पाचन गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो प्रॉपर डाइजेशन प्रोसेस में में हेल्प करता है और कॉन्स्टिपेशन से  बचाता है। जामुन में हल्के कसैले गुण भी होते हैं जो डायरिया, गैस और इंटेस्टाइनल इश्यूज से रिलीफ दिलाने में मदद कर सकते हैं।

Advertisment

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

जामुन में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो एक हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। यह बॉडी को इन्फेक्शन से प्रोटेक्ट करने में और बॉडी में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।  रोज जामुन खाने से  ओवरऑल इम्यूनिटी को प्रोटेक्ट करने में सपोर्ट मिलता है। यह आपको सामान्य बीमारियों से प्रोटेक्ट कर सकता है।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

फ़ायदे Jamun Benefits Of Jamun जामुन
Advertisment