Advertisment

Pregnancy Tips: 5 टिप्स गर्भावस्था में खुद का ख्याल रखने के लिए

ब्लॉग | हैल्थ: एक माँ होना सरल नही है। एक महिला को 9 महीने तक एक बच्चे को अपने गर्भ में रखना पड़ता है। गर्भावस्था में एक महिला को अपना बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना चाहिए ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।

author-image
Ria Dey
New Update
Pregnancy Tips (Regency Healthcare.in).png

5 Tips To Take Care Of Yourself During Pregnancy (Image Credit: Regency Healthcare)

5 Tips To Take Care Of Yourself During Pregnancy: एक माँ होना सरल नही है। एक महिला को 9 महीने तक एक बच्चे को अपने गर्भ में रखना पड़ता है। गर्भावस्था में एक महिला को अपना बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना चाहिए ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।

Advertisment

जानिए 5 टिप्स गर्भावस्था में खुद का ख्याल रखने के लिए

1. पानी ज्यादा पियें

गर्भावस्था में डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं पानी ज्यादा पीने के लिए। पानी ज्यादा पीने से गर्भ में बच्चा स्वस्थ रहता है। पानी की कमी से बच्चे को नुकसान हो सकता है। एक गर्भवती महिला को दिन में 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

Advertisment

2. एक्सरसाइज करें

गर्भावस्था में एक्सरसाइज करना बहुत ही लाभदायक है। योग जैसे व्यायाम से बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है। ये बच्चे की ग्रोथ में सहायता करता है। नियमित थोड़ा चलना फिरना भी लाभदायक है।

3. पौष्टिक खाना खाएं 

Advertisment

बच्चे की ग्रोथ के लिए शरीर में पर्याप्त रक्त और प्रोटीन के लिए पौष्टिक खाना खाना बहुत ही जरूरी है। फल, सब्जी जैसे पौष्टिक तत्व रोज अपने डाइट में रखिए। क्योंकि आप जो खाते हैं उसका प्रभाव बच्चे के ऊपर पड़ता है। ज्यादा ऑयली खाना न खाना ही बेहतर है। अगर आप अल्कोहल या मदिरा जैसे ड्रिंक्स के प्रति आकृष्ट हैं तो वो सब पीना बंद कीजिए, इससे बच्चे को बहुत ही जादा नुकसान पहुंचता है।

4. नियमित चेकअप

प्रत्येक महीने में एक बार डॉक्टर से चेकअप कराना जरुरी है। ताकि बच्चे की ग्रोथ और हेल्थ के बारे में पता चले। डॉक्टर के मुताबिक आपको चेकअप करवाना पड़ेगा।  

Advertisment

5. दवाई लेना

गर्भावस्था में डॉक्टर पौष्टिक खाना खाने के साथ-साथ कुछ दवाई लेने की सलाह देते हैं। इससे अगर शरीर में रक्त की कमी अथवा प्रोटीन की कमी हो तो उनका आवश्यकता मिट जाती है।

एक गर्भवती महिला जितना अपना ख्याल रखेगी बच्चा उतना ही हेल्दी होगा। इन सभी नियमों को पालन करने से आप का बच्चा और आप दोनो ही स्वस्थ रहेंगे।

Pregnancy महिला Take Care दवाई
Advertisment