Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए शिलाजीत के 6 बेहतरीन फायदे

शिलाजीत को ज्यादातर पुरुष ही लेते हैं, लेकिन महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानें शिलाजीत के 6 बेहतरीन फायदे महिलाओं के लिए।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
benefits.png

Image Credit- Freepik

Shilajit Benefits For Women: शिलाजीत का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महिलाएं अक्सर ऑफिस और घर के दोनों का बोझ उठाती हैं। यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। काम की ज़्यादती से महिलाओं को तनाव, अनियमित पीरियड्स, थकान, एनीमिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शिलाजीत का सेवन महिलाओं के यौन स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है। शिलाजीत में कैल्शियम, आयरन, जिंक, और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व होते हैं, जो सभी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए, महिलाओं को शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। शिलाजीत को ज्यादातर पुरुष ही लेते हैं, लेकिन महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं। शिलाजीत का रंग काले-भूरे होता है और यह चिपचिपी और कड़वा होता है। शिलाजीत की तासीर गर्म होती है और इसमें 80 से अधिक पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानें शिलाजीत के 6 बेहतरीन फायदे महिलाओं के लिए।

महिलाओं के लिए शिलाजीत के 6 बेहतरीन फायदे

1. यौन स्वास्थ्य बनाएं बेहतर

Advertisment

यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शिलाजीत का उपयोग किया जाता है। तनाव, चिंता, थकान और डिप्रेशन के कारण महिलाओं में यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। शिलाजीत के सेवन से यह इच्छा बढ़ती है। वास्तव में, शिलाजीत खाने से इंटिमेट पावर में वृद्धि होती है। ज्यादातर पुरुषों के लिए इसका सेवन किया जाता है, लेकिन महिलाएं भी इसका उपयोग कर सकती हैं। शिलाजीत के सेवन से महिलाओं के ओवुलेशन में सुधार आता है। शिलाजीत ताकत को बढ़ाने में मदद करता है और स्ट्रेस को कम करता है, जिससे कामेच्छा में वृद्धि होती है।

2. हड्डिया बनाएं मजबूत

40 साल के बाद अधिकांश महिलाओं को हड्डियों में दर्द की समस्या होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को गठियां का जोखिम अधिक होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। साथ ही, शिलाजीत में कैल्शियम भी पाया जाता है, जिससे जोड़ों और हड्डियों का दर्द कम होता है।

3. अनियमित पीरियड्स में करें मदद 

अनियमित पीरियड्स महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। अधिकांश महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इस मुद्दे में, शिलाजीत का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। शिलाजीत को नियमित रूप से खाने से मासिक धर्म नियमित होते हैं, और गर्भधारण में भी सहायक हो सकता है। इससे अनियमित पीरियड्स की समस्या अगर आपको हो रही है तो दूर की जा सकता है।

4. तनाव और एंग्जायटी दूर

Advertisment

आजकल अधिकांश महिलाएं तनाव, चिंता, डिप्रेशन और एंग्जायटी का सामना कर रही हैं। शिलाजीत का सेवन इन सभी समस्याओं को दूर करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। शिलाजीत मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, शिलाजीत स्ट्रेस हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करता है और हैप्पी हार्मोन्स का निर्माण करता है। इसके अलावा, अनिद्रा को दूर करने के लिए भी शिलाजीत का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। शिलाजीत का सेवन करने से रात में आपको अच्छी नींद मिलती है।

5. रेड ब्लड सेल्स बढ़ाए

एनीमिया का मतलब है शरीर में आयरन या खून की कमी। अधिकांश महिलाओं को एक समय के बाद एनीमिया की समस्या होती है। इसमें खून की कमी होती है, जिससे महिलाओं को कई समस्याएं होती हैं। लेकिन इस स्थिति में शिलाजीत खाना लाभकारी होता है। शिलाजीत एनीमिया पीड़ित महिलाओं की सेहत को सुधारता है। शिलाजीत हीमोग्लोबिन लेवल, रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं) को बढ़ाता है।

6. ऊर्जा बढ़ाए

यदि आपको बार-बार थकावट और कमजोरी का अनुभव हो रहा है, तो शिलाजीत का सेवन आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। शिलाजीत में माइटोकॉन्ड्रिया होता है, जिसे एनर्जी का गुणवत्ता बढ़ाने वाला केंद्र माना जाता है। इसके सेवन से महिलाएं अधिक ऊर्जावान, सक्रिय और जोशीली महसूस करती हैं। यह स्टेमिना को बढ़ाने के साथ-साथ, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधार सकता है। रोज रात को शिलाजीत का सेवन करने से महिलाएं अपने जीवन में एक्टिव और फिट रहती हैं और प्रोडक्टिव बनती हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Shilajit Benefits For Women हार्मोन यौन संबंध