Advertisment

7 सब्जियां जिन्हें सर्दियों के दौरान जरूर खाना चाहिए

सर्दियों का मौसम काफी लोगों का प्रिय है परंतु इस मौसम में सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां भी तेजी से फैलती है। ऐसे में पौष्टिक आहार लेना अत्यंत आवश्यक होता है ताकि वह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखें।

author-image
Shruti
New Update
vegetabeles (Pinterest)

7 vegetables for winters (Image credit: Pinterest)

7 vegetables for winters: सर्दियों का मौसम काफी लोगों का प्रिय है परंतु इस मौसम में सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां भी तेजी से फैलती है। ऐसे में पौष्टिक आहार लेना अत्यंत आवश्यक होता है ताकि वह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रखें। सर्दियों के मौसम में इन सात सब्जियों का सेवन अवश्य करें -

Advertisment

7 सब्जियां जिन्हें सर्दियों के दौरान जरूर खाना चाहि

1. गाजर

गाजर एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और कैल्सियम भरपूर मात्रा में होता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिएअति लाभदायक है। गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर त्वचा संबंधी रोगों में भी काफ़ी असरदार है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन कई प्रकार के संक्रमण से बचाए रखता है। आप इसे सलाद के रूप में या इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं।

Advertisment

2. मूली

मूली कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, सी, फास्फोरस,आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। मूली आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ दिल के खतरे को भी कम करती है।

3. शकरकंद

Advertisment

सर्दियों के मौसम में शकरकंद खाना स्वास्थ्य के लिए  फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, पोटेशियम,आयरन, फाइबर और विटामिन होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल की समस्याओं से भी निजात दिलाने की क्षमता रखता है। वजन कम करने एवं आंखों की समस्याओं को भी दूर रखने में यह कारगर है। बीमारियों को दूर रखने के लिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

4. हरे मटर

ठंड के मौसम में हरे मटर खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, आयरन, कॉपर, मैंगनीज ओर फाइबर होता है। यह पाचन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा को नियंत्रित करता है एवं दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।

Advertisment

5. पालक

सर्दियों में पालक खाना सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और पोटेशियम होता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करके खून की कमी को दूर करता है। यह सर्दियों में आपकी त्वचा को भी ग्लोइंग रखता है। पालक आपकी आंखों की रोशनी, दिल, पाचनतंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। यह ब्लड प्रेशर के स्तर को भी सही बनाए रखता है।

6. ब्रोकली

Advertisment

ब्रोकली में विटामिन ए, बीटा केराटिन और फास्फोरस होता है जो की आंखों का स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखता है। साथ ही कैल्शियम और विटामिन से भरपूर यह ब्रोकली हड्डियों को भी मजबूती देने में  सहायक है।

7. चुकंदर

चुकंदर खाने के अनगिनत फायदे हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर आयरन की कमी को ठीक करता है। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में असरदार है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भी होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है जो पाचन क्रिया में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।

Advertisment