/hindi/media/media_files/OuPJHYm6KSLpDguVb5V2.png)
Benefits Of Eating Walnuts For Pregnant Women (Image Credit - Sanjivani Today)
Walnuts For Pregnant Women: अखरोट गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह प्रेग्नेंट महिला और उसके होने वाले बच्चे दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। अखरोट बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व महिला के शरीर को और उसके बच्चे के दिमाग को मजबूत करने का काम करता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अखरोट खाना चाहिए। अखरोट में कॉपर विटामिन बी काम्प्लेक्स, ओमेगा - 3 फैटी एसिड और राईबोफ्लोविन पाया जाता है जो बच्चे की हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
जानिए प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अखरोट खाने के फायदे
1. एलर्जी का खतरा कम होता है
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि प्रेग्नेंसी में अखरोट खाने से महिला के होने वाले बच्चे में एलर्जी का खतरा बहुत कम हो जाता है। जन्म के बाद बच्चों को एलर्जी नही होती है।
2. ब्रेन का विकास
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड विशेष रूप से डोकोसहेक्सैनोइक एसिड बच्चे के माइंड और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। डीएचए मस्तिष्क के टिसूज का हिस्सा होता है और कॉग्निटिव फंक्शन के लिए बहुत आवश्यक होता है।
3. हार्डहेल्थ के लिए अच्छा होता है
अखरोट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को रिड्यूस करने और अच्छे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायता करता है। हार्ट का हेल्दी रहना बच्चे और मां दोनो के लिए ही बहुत महत्वपूर्ण है।
4. ब्रेस्टमिल्क की क्वालिटी इंप्रूव करता है
महिलाओं में गर्भावस्था में और डिलीवरी के बाद अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी में सुधार होता है। यह ब्रेस्ट मिल्क में पोषक तत्वों को भी देता है जिससे न्यू बॉर्न बेबी को ज्यादा पौष्टिक तत्व मिलते हैं।
5. प्रीक्लेम्पसिया का खतरा कम होता है
प्रीक्लेम्पसिया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमे प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेसर और ऑर्गन डैमेज की समस्या होती है। कुछ रिसर्च से पता चला है कि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रीक्लेम्पसिया के डेवलेपमेंट को रिड्यूस करने में सहायता करता है।
6. बच्चे की हड्डियों को बनाता है मजबूत
अखरोट बच्चों के लिए फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं लेकिन अखरोट में विटामिन इ मौजूद होता है जो कि बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। अखरोट में मैगनीज भी पाया जाता है जो कि बच्चों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। एक अखरोट महिलाओं के शरीर में मैगजीन की कमी पूरी हो जाती है।
चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।